1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पड़ोसी महिला के शव को सूटकेस में भरकर रेलवे स्टेशन पर फेंकने गए थे बाप-बेटी, पुलिस ने दबोचा

पड़ोसी महिला के शव को सूटकेस में भरकर रेलवे स्टेशन पर फेंकने गए थे बाप-बेटी, पुलिस ने दबोचा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 06, 2024 11:47 am IST,  Updated : Nov 06, 2024 11:48 am IST

पुलिस ने एक शख्स और उसकी बेटी को पकड़ा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला की हत्या की और शव को सूटकेस में भरकर रेलवे स्टेशन पर ठिकाने लगाने के लिए आए।

Chennai- India TV Hindi
शव को सूटकेस में भरकर रेलवे स्टेशन पर फेंकने पहुंचा था शख्स Image Source : META AI (REPRESENTATIVE PIC)

चेन्नई: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के रहने वाले एक शख्स को उसकी बेटी के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स पर आरोप है कि उसने अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला की हत्या की और फिर बेटी के साथ मिलकर महिला के शव को सूटकेस में भरा और उसे ठिकाने लगाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचा।

क्या है पूरा मामला?

रेलवे पुलिस ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के एक 43 वर्षीय व्यक्ति और उसकी नाबालिग बेटी को अपने पड़ोसी के शव को सूटकेस में भरकर मिंजुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ने का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बुधवार को ये जानकारी सामने आई।

आरोपी शख्स की पहचान बालासुब्रमण्यम के रूप में हुई है, जो एक सुनार है। उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और रिमांड पर ले लिया गया। वहीं उसकी 17 वर्षीय आरोपी बेटी को लड़कियों के लिए सरकारी घर भेज दिया गया।

पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस ने बताया कि बालासुब्रमण्यम और उनकी बेटी ने अपने बुजुर्ग पड़ोसी के शव को चेन्नई में फेंकने की योजना बनाई थी, जिसकी कथित तौर पर सोने (GOLD) के लिए हत्या कर दी गई थी। लेकिन जब आरोपी मिंजुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को देखकर ट्रॉली सूटकेस छोड़ दिया और भागने की कोशिश की। 

लेकिन सूटकेस पर खून के धब्बे देखकर पुलिस को संदेह हुआ और दोनों आरोपियों को रोका गया और सूटकेस खोलने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि सूटकेस खोलने पर पुलिस को सूटकेस में एक बुजुर्ग महिला का शव मिला, जिसकी पहचान बाद में रमानी (65) के रूप में हुई। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि बालासुब्रमण्यम ने अपने पड़ोसी महिला की उसके गहनों के लिए हत्या कर दी थी। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है और इलाके में चर्चाओं का बाजार गरम है। (इनपुट: PTI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।