1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पिता या हैवान: बच्चा रोया तो नींद में पड़ी खलल, कुल्हाड़ी से गला काट डाला, यूपी का मामला

पिता या हैवान: बच्चा रोया तो नींद में पड़ी खलल, कुल्हाड़ी से गला काट डाला, यूपी का मामला

 Published : Oct 28, 2024 04:19 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 04:39 pm IST

एक पिता ने अपने बच्चे की हत्या सिर्फ इस वजह से कर दी क्योंकि उसके रोने से नींद में खलल पड़ गई थी। पिता ने गुस्से में कुल्हाड़ी से बच्चे का गला काट डाला।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : FLICKR

उत्तर प्रदेश में बांदा से सटे चित्रकूट जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने 5 साल के मासूम बच्चे की गला काट कर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पिता इसलिए भड़क गया था क्योंकि रात को बच्चे के रोने से उसकी नींद में खलल पड़ गई थी। नींद में खलल पड़ने से नाराज पिता ने अपने ही बेटे का गला कुल्हाड़ी से काट दिया। पुलिस ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने सोमवार को इस पूरी घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि रविवार की रात मऊ थाना क्षेत्र के दुवारी गांव में पिता ने अपने बच्चे की हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, 35 साल के राजकुमार निषाद ने अपने 5 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

खुद को भी लगाई आग

जानकारी के मुताबिक, बेटे का गला काटने के बाद आरोपी ने खुद को एक कमरे में बंद कर आग लगा ली। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा खोल और राजकुमार निषाद को बचाया। इसके बाद आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बच्चे की हत्या में इस्तेमाल की गयी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

आरोपी ने क्या बताया?

जब पुलिस ने बच्चे की हत्या के आरोपी राजकुमार निषाद को गिरफ्तार किया तो उसके बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है। आरोपी ने बताया है कि रात में सोते समय उसका बेटा रोने लगा था, जिससे तैश में आकर उसने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- चावल में मिला देती थी ब्लड कैंसर की दवा, पति को तड़पा-तड़पा कर मार डाला, मकसद ऐसा कि जानकर हिल जाएंगे

कौन बनेगा करोड़पति शो के नाम पर लाखों की ठगी, पीएम मोदी की फोटो दिखाकर दिया धोखा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।