1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पिता ने साढ़े 3 साल के बच्चे की हत्या की, शव को मिट्टी में गाड़ा, पुलिस ने इस तरह किया बरामद

पिता ने साढ़े 3 साल के बच्चे की हत्या की, शव को मिट्टी में गाड़ा, पुलिस ने इस तरह किया बरामद

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 17, 2023 09:51 pm IST,  Updated : Jan 17, 2023 09:51 pm IST

अगरतला में एक सनकी पिता ने अपने ही साढ़े 3 साल के बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद इस पिता ने बच्चे के शव को मिट्टी खोदकर दफना दिया। पुलिस को जब इस बात की भनक लगी तो उसने मिट्टी खोदकर शव को निकाल लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Paramita Pandey- India TV Hindi
पारमिता पांडे, पुलिस अधिकारी Image Source : ANI

अगरतला: एक पिता ने अपनी सनक के चलते साढे 3 साल के बच्चे की हत्या कर दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला बोधजंगनगर पुलिस थाने का है। ओल्ड अगरतला  SDPO-NCC थाना पारमिता पांडे ने बताया, 'हमें जानकारी मिली कि बोधजंगनगर पुलिस थाना अंतर्गत एक पिता ने अपने साढ़े 3 साल के बच्चे की हत्या कर दी है। जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तब बच्चे की मां से पता चला कि उसके पति ने कल रात बच्चे को बुरी तरह मारा था, जिस कारण से उसकी मौत हो गई।'

पारमिता ने बताया, 'मौत होने के बाद रात को ही पीछे मिट्टी खोदकर उसे दफना दिया गया। हमने मिट्टी खुदवाकर बच्चे के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता पर धारा 302, 201, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।