1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Kolkata law student gangrape: 'मैंने उसके पैर छुए, लेकिन उसने मुझे...', पीड़िता ने बताया-क्या क्या हुआ था?

Kolkata law student gangrape: 'मैंने उसके पैर छुए, लेकिन उसने मुझे...', पीड़िता ने बताया-क्या क्या हुआ था?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 28, 2025 08:48 am IST,  Updated : Jun 28, 2025 08:02 pm IST

कलकत्ता लॉ कॉलेज में लॉ की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने जो बताया है वो हैरान करने वाला है। जानें उसने क्या क्या बताया है?

कोलकाता गैंगरेप की पीड़िता ने किया खुलासा- India TV Hindi
कोलकाता गैंगरेप की पीड़िता ने किया खुलासा Image Source : SOCIAL MEDIA

साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में लॉ की 24 साल की लॉ की छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जो एफआईआर दर्ज कराई है और जो उसने बताया है वो काफी हैरान करने वाला है। एफआईआर के मुताबिक, "उसने मुझे यूनियन रूम के बाहर बुलाया और कहा कि पहले दिन से ही वह मुझे पसंद करता है। अपनी गर्लफ्रेंड के बाद वह किसी और से प्यार करता है और वह मैं हूं और उसने ऐसा कहकर मुझसे शादी करने का प्रस्ताव दिया।" एफआईआर के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि शाम 6:10 बजे के आसपास जब बाकी लोग जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आरोपियों में से एक ने उसे थोड़ी देर और रुकने के लिए कहा था।

मैंने उसके पैर छुए, लेकिन उसने...

पीड़िता के मुताबिक, जब मैं यूनियन रूम से बाहर जा रही थी, तभी उसने कमरे में मौजूद दो साथियों को "कमरे से बाहर निकलकर दरवाजा बंद करने" का निर्देश दिया। यह कुछ ही सेकंड में हुआ...वह मुझे वॉशरूम के पास ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। मैंने उसके पैर छुए लेकिन उसने मुझे जाने नहीं दिया। मैंने बार-बार उससे जाने देने की गुहार लगाई, लेकिन उसने मेरी बात अनसुनी कर दी। उसने मेरे बॉयफ्रेंड को जान से मारने और माता-पिता को गिरफ्तार करने की धमकी दी। मुझे बार-बार धमकाया और मारपीट की और घटना की रिकॉर्डिंग की और कहा कि वीडियो वायरल कर देगा।

वीडियो वायरल करने की धमकी दी

उसने  ब्लैकमेल करने के लिए मुझे बलात्कार के समय नग्न अवस्था में दो वीडियो दिखाए और धमकी दी कि जब भी वह मुझे बुलाएगा, मैं आ जाऊंगी, नहीं तो वह यह वीडियो सबको दिखा देगा।" उसने हॉकी स्टिक से मारने की कोशिश की थी। मैं रात 10:05 बजे कमरे से बाहर चली गई। उसने मुझसे कहा कि मैं किसी को न बताऊं। छात्रा ने उस रात अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी और अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जांचकर्ताओं ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

इस सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों में से दो संस्थान के मौजूदा छात्र हैं, जबकि तीसरा पूर्व छात्र है। आरोपियों के नाम, कॉलेज के कर्मचारी मोनोजीत मिश्रा (31), छात्र जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) हैं। तीनों को अलीपुर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया और उन्हें 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता के मेडिकल जांच में गैंगरेप की पुष्टि हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।