1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पूर्व राजसभा सांसद और BJP नेता विजय गोयल का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार

पूर्व राजसभा सांसद और BJP नेता विजय गोयल का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Mar 15, 2022 01:11 pm IST,  Updated : Mar 15, 2022 01:11 pm IST

दिल्ली के वरिष्ठ बीजेपी नेता विजय गोयल का मोबाइल छिनने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने विजय गोयल का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। 

बीजेपी नेता विजय गोयल- India TV Hindi
बीजेपी नेता विजय गोयल Image Source : PTI

Highlights

  • विजय गोयल का मोबाइल छिनने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • गिरफ्तार आरोपी दरियागंज इलाके का रहने वाला है
  • कल शाम जामा मस्जिद इलाके में हुई थी वारदात

दिल्लीः दिल्ली के वरिष्ठ बीजेपी नेता विजय गोयल का मोबाइल छिनने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने विजय गोयल का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, आरोपी का नाम साजन है। साजन दरियागंज इलाके का रहने वाला है। साजन ने मोबाइल मोहम्मद आसिफ नाम के शख्स को बाइस सौ रुपए में बेच दिया था। आसिफ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कल शाम जमाम मस्जिद इलाके में हुई थी वारदात

बीती शाम तकरीबन 6:45 पर विजय गोयल जामा मस्जिद इलाके में अपनी कार में बैठे थे। कार का शीशा नीचे था और वो मोबाइल पर बात कर रहे थे तभी आरोपी पैदल भागता हुआ आया था और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया था। वारदात के तुरंत बाद विजय गोयल की सुरक्षा में तैनात उनके पीएसओ ने बदमाश को पकड़ने की लिए उसका पीछा किया। लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। बीजेपी नेता का फोन छीनकर फरार होने की वारदात का पता चलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद वारदात से संबंधित इलाके में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जिसमें आरोपी युवक बीजेपी नेता का फोन छीनकर भागता हुआ दिखाई दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।