1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़की के साथ 4 लोगों ने किया गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़की के साथ 4 लोगों ने किया गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 15, 2020 04:18 pm IST,  Updated : Dec 15, 2020 04:18 pm IST

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के कटका क्षेत्र में एक लड़की के साथ 4 लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है।

Prayagraj Gangrape, Prayagraj Orchestra Gangrape, Orchestra Gangrape, Orchestra Gangrape Naini- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के कटका क्षेत्र में एक लड़की के साथ 4 लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के कटका क्षेत्र में एक लड़की के साथ 4 लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की प्रयागराज में एक ऑर्केस्ट्रा में काम करती है और आरोपियों ने उसे एक म्यूजिक ग्रुप में नौकरी देने का वादा किया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और 4 आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि लड़की का मेडिकल करा लिया गया है और बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

‘होटल में बुलाकर किया रेप’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता जौनपुर की रहने वाली है और प्रयागराज में किराए के मकान में रहकर एक ऑर्केस्ट्रा में काम करती है। लड़की ने अपने बयान में कहा है कि कौशाम्बी में रहने वाले जितेंद्र नाम के शख्स ने एक म्यूजिक ग्रुप में काम दिलाने के बहाने उसे रविवार की रात को कटका के एक होटल में ले गया। लड़की ने बताया कि थोड़ी ही देर में जितेंद्र ने होटल के कमरे में अपने 3 अन्य साथियों को भी बुला लिया। पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि इसके बाद चारों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।

‘एक आरोपी हुआ गिरफ्तार’
लड़की ने कहा कि वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर सीधे झूंसी थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि लड़की की शिकायत पर उन्होंने छापे मारे और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, ‘पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और हम शेष आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।’ बताया जा रहा है कि पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में कौशाम्बी और प्रयागराज में छापेमारी कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।