1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सगाई की पार्टी न देने पर दोस्तों ने 'होने वाले दूल्हे' को अस्पताल पहुंचाया, खूब की पिटाई

सगाई की पार्टी न देने पर दोस्तों ने 'होने वाले दूल्हे' को अस्पताल पहुंचाया, खूब की पिटाई

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Jun 15, 2020 12:48 pm IST,  Updated : Jun 15, 2020 12:48 pm IST

दिल्ली के प्रीत विहार में सगाई की पार्टी न देने से गुस्साए दोस्तों ने 'होने वाले दूल्हे' की पिटाई कर दी।

सगाई की पार्टी न देने पर दोस्तों ने 'होने वाले दूल्हे' को अस्पताल पहुंचाया, खूब की पिटाई- India TV Hindi
सगाई की पार्टी न देने पर दोस्तों ने 'होने वाले दूल्हे' को अस्पताल पहुंचाया, खूब की पिटाई Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रीत विहार में सगाई की पार्टी न देने से गुस्साए दोस्तों ने 'होने वाले दूल्हे' की पिटाई कर दी। आपोरियों ने पीड़ित की खूब पिटाई की और फिर लहू-लुहान होने पर उसे अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी भाई-भाई है। 

आरोपियों के नाम सोनू उर्फ राजीव, केशव उर्फ गोलू और हिमांशु है। तीनों आरोपियों ने 11 जून की रात 10 बजे लक्की और जितेंद्र पर हमला किया। इनमें से जितेंद्र की शादी होने वाली थी। ऐसे में गोलू नाम का आरोपी जितेंद्र से सगाई की पार्टी मांग रहा था और उसपर पार्टी के लिए दवाब बना रहा था। 

गोलू पर पहले भी धारा 324 के तहत मुकदमा दर्ज है। अब उसपर पीड़ित के बयान के मुताबिक, IPC की धारा 308,324,34 के तरह केस दर्ज किया गया है। अभी सोनू उर्फ राजीव और केशव उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि हिमांशु की तलाश जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।