1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ये कैसी दोस्ती! दोस्तों ने गुप्तांगों में पाइप डालकर खोल दिया पानी, युवक की हुई मौत, 2 आरोपी गिरफ्तार

ये कैसी दोस्ती! दोस्तों ने गुप्तांगों में पाइप डालकर खोल दिया पानी, युवक की हुई मौत, 2 आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 20, 2025 06:24 am IST,  Updated : May 20, 2025 06:24 am IST

दिल्ली-एनसीआर में हत्या का एक अजीब मामला देखने को मिला है। दरअसल यहां कुछ दोस्तों ने मिलकर अपने एक दोस्त के गुप्तांगों में पानी का पाइप डालकर पानी को चालू कर दिया। इस कारण युवक की मौत हो गई। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Friends killed a young man by inserting a water pipe in his private parts two accused arrested in fa- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली एनसीआर में एक दिल दहला देने वाला देखने को मिला है। यहां फरीदाबाद के सेक्टर 58 इलाके में अपने दोस्त के गुप्तांगों को गंभीर रूप से चोटिल कर उसकी हत्या करने के आऱोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 17 मई को संजय कॉलोनी में रहने वाले मनोज चौहान की उसके चार दोस्तों अतिंदर, कार्तिक, संदीप और राहुल ने कथित तौर पर उस वक्त हत्या कर दी जब वह एक फार्महाउस में नहा रहा था। आरोपियों ने मनोज के गुप्तागों में पानी की पाइप डाली और फिर उच्च दबाव से पानी छोड़ दिया।

दोस्तों ने गुप्तांग में भरा पानी, युवक की मौत

इस कारण मनोज के गुप्तांगों में आंतरिक चोटें आईं। जब मामला बिगड़ने लगा तो मनोज को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि संजय कॉलोनी निवासी संदीप और राहुल उर्फ कबूतर को इस हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अतिंदर और कार्तिक का फिलहाल पुलिस पता लगा रही है। बता दें कि इससे पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में एक पब्लिक पार्क में 16 साल के एक लड़के की हत्या का मामला देखने को मिला था। शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें एक नाबालिग है।

दिल्ली के पार्क में मिला शव

बता दें कि यह घटना गुरुवार की रात 11.30 बजे सामने आई। पुलिस जब रेगुलर रुटीन पर गश्त करने के लिए सीलमपुर के सेंट्रल पार्क में पहुंची, तो यहां एक बेंच और रास्ते के बीच 16 साल के रेहान उर्फ सीलमपुरिया का खून से लथपथ शव मिला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'पुलिस ने तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित को फौरन जेपीसी हॉस्पिटल (JPC Hospital) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।' सीलमपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्राइम और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (Forensic Science Laboratory) की टीमें मौके पर पहुंचीं और उन्होंने सबूत इकट्ठा किए।

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।