1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गाजियाबाद: अपनी बेटी की दरिंदगी के बाद की हत्या, गिरफ्तारी से बचने के लिए पड़ोसन को फंसाया

गाजियाबाद: अपनी बेटी की दरिंदगी के बाद की हत्या, गिरफ्तारी से बचने के लिए पड़ोसन को फंसाया

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Mar 18, 2025 11:38 pm IST,  Updated : Mar 18, 2025 11:38 pm IST

आरोपी ज्ञान सिंह ने शुरू में दावा किया था कि 12 मार्च को उसकी बेटी की मौत उसके पड़ोस में रहने वाली शांति देवी द्वारा दी गई कढ़ी खाने से हुई थी। ज्ञान सिंह ने यह भी आरोप लगाया था कि वही खाना खाने से उसकी पत्नी और पांच अन्य बच्चे बीमार हो गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

यूपी के गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में एक व्यक्ति पर अपनी 7 वर्षीय बेटी के साथ रेप करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पड़ोस की एक महिला पर जहर देने का आरोप लगाते हुए झूठी कहानी गढ़ी।

कढ़ी खाने से मौत की गढ़ी थी कहानी

अंकुर विहार के सहायक पुलिस आयुक्त अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ज्ञान सिंह (52) ने शुरू में दावा किया था कि 12 मार्च को उसकी बेटी की मौत उसके पड़ोस में रहने वाली शांति देवी द्वारा दी गई कढ़ी खाने से हुई थी। एसीपी के अनुसार ज्ञान सिंह ने यह भी आरोप लगाया था कि वही खाना खाने से उसकी पत्नी और पांच अन्य बच्चे बीमार हो गए। एसीपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर शांति देवी को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस के अनुसार ज्ञान सिंह अपनी बेटी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाकी पांच बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि, तब लड़की के परिजनों ने दिल्ली में पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था और शव को घर वापस ले आए थे।

पोस्टमॉर्टम से सच्चाई सामने आई

एसीपी ने बताया कि संदेह होने पर पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया था जिसमें यौन उत्पीड़न और गला घोंटने की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि इस खुलासे के बाद पुलिस ने 17 मार्च को सेवा धाम में जीडीए पार्क के पास ज्ञान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान ज्ञान सिंह ने कुबूल किया कि 12 मार्च की रात को उसने अपनी बेटी के साथ रेप किया था और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। एसीपी ने बताया कि अधिकारियों को गुमराह करने के लिए उसने झूठी शिकायत दर्ज कराकर शांति देवी को फंसाया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ज्ञान सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है और शांति देवी के सभी आरोपों से मुक्त होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-

करंट लगाकर की थी पत्नी की हत्या, जज ने कहा कुछ ऐसा, कोर्ट से रोता हुआ निकला आरोपी; देखें VIDEO

बाप रे! BSc दो छात्राओं के पास कहां से आया इतना सोना? पुलिस ने 9 घंटे में किया पर्दाफाश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।