1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. लातूर में कोयता गैंग की दहशत, बदमाशों ने युवक पर किया प्राणघातक हमला, CCTV फुटेज आया सामने

लातूर में कोयता गैंग की दहशत, बदमाशों ने युवक पर किया प्राणघातक हमला, CCTV फुटेज आया सामने

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Nov 01, 2025 08:24 am IST,  Updated : Nov 01, 2025 08:24 am IST

महाराष्ट्र के लातूर में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

युवक पर कोयते से किया हमला।- India TV Hindi
युवक पर कोयते से किया हमला। Image Source : REPORTER INPUT

लातूर: शहर में अपराधी लगातार बेखौफ होते जा रहे हैं। यहां लातूर में एक बार फिर कोयता गैंग की दहशत देखने को मिली है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो कि चौंका देने वाला है। यहां दो पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवकों ने एक युवक पर कोयते से प्राणघातक हमला कर दिया। ये पूरी घटना मौके पर ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। 

दो-तीन युवकों ने किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना लातूर शहर के मलवटी रोड स्थित पिंटू होटल परिसर की बताई जा रह है। यहां शुक्रवार रात को यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि किसी छोटे से वाद-विवाद के चलते 2 से 3 युवकों ने मिलकर एक युवक पर कोयता लेकर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को बुरी तरह घायल कर मौके से फरार हो गए। हालांकि घटना के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों ने जख्मी युवक को लातूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। 

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

युवक पर हुए हमले की पूरी घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई है, जिसमें हमलावरों की करतूत साफ दिखाई दे रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। लातूर में बढ़ते ऐसे हमलों को देखते हुए नागरिकों में भय का वातावरण है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। (इनपुट- आसिफ पटेल)

यह भी पढ़ें-

उत्तर में गुलाबी ठंड की दस्तक, दक्षिण में मोंथा ने मचाई तबाही; जानें किस राज्य में कैसा है मौसम का हाल

दिल्ली में नियम सख्त, आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर पूरी तरह रोक; रूल तोड़ा तो लगेगा मोटा चालान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।