1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पूर्णिया में हैवानियत! पैदल जा रही युवती को खींचकर कार में बैठाया, जबरन शराब पिलाकर 6 लोगों ने किया दुष्कर्म

पूर्णिया में हैवानियत! पैदल जा रही युवती को खींचकर कार में बैठाया, जबरन शराब पिलाकर 6 लोगों ने किया दुष्कर्म

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jan 12, 2026 07:39 am IST,  Updated : Jan 12, 2026 07:39 am IST

पूर्णिया में करीब आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवती के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है। सभी ने रास्ते से युवती को अगवा कर लिया और फिर उसे जबरन शराब पिलाई। इसके बाद सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

छह युवकों ने युवती के साथ किया गैंगरेप। - India TV Hindi
छह युवकों ने युवती के साथ किया गैंगरेप। Image Source : REPORTER INPUT

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले से रूह कंपा देने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। 6 युवकों ने न केवल युवती का अपहरण किया, बल्कि उसे जबरन शराब पिलाकर पूरी रात दरिंदगी की। फिलहाल पीड़िता की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है और वह पूर्णिया जीएमसीएच में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। घटना डगरूआ थाना क्षेत्र स्थित बरियार चौक जया ट्रेडर्स में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से जया ट्रेडर्स के संचालक मो जुनेद को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती को अगवा कर किया गैंगरेप

पुलिस के अनुसार लड़की नेवललाल चौक से पैदल ही अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान चार पहिया वाहन में सवार छह युवकों ने उसे रास्ते में ही रोक लिया। विरोध करने पर युवकों ने जबरन उसे गाड़ी में खींच लिया और शोर मचाने पर उसका मुंह बंद कर दिया। आरोपी उसे लेकर बरियार चौक स्थित जया ट्रेडर्स के एक सुनसान कमरे में पहुंचे, जहां उसे बंधक बना लिया गया। दरिंदगी की हदें तब पार हो गई जब आरोपियों ने युवती को जबरदस्ती शराब पिलाई। नशे में सभी 6 आरोपियों ने युवती के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस हैवानियत के बाद पांच आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी मोहम्मद जुनेद वहीं रुक गया। 

पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

वारदात के बाद जब मुख्य आरोपी मो. जुनेद नशे की हालत में सो गया, तब पीड़िता ने बड़ी चतुराई से उसी का मोबाइल उठाया और डायल 112 पर पुलिस को फोन कर अपनी लोकेशन और आपबीती बताई। सूचना मिलते ही डगरूआ थाना की पुलिस गश्ती टीम तुरंत सक्रिय हुई और लोकेशन ट्रैक कर जया ट्रेडर्स पहुंची। कमरे के बाहर ताला लटका देख पुलिस ने लोहे की रॉड और ईंटों की मदद से दरवाजा तोड़ा। पुलिस ने देखा कि पीड़िता बदहवास और लहूलुहान हालत में रो रही थी, जबकि आरोपी बगल में ही सो रहा था। पुलिस ने तत्काल मोहम्मद जुनेद को गिरफ्तार कर लिया। डगरूआ थाना की एसआई पूर्णिमा कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया 6 युवकों ने मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। वही तीन ज्ञात और तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी की जा रही है। (इनपुट- जेपी मिश्रा)

यह भी पढ़ें-

60 की महिला का 35 के युवक पर आया दिल, परिजनों ने कर दी कुटाई; जमकर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

LOC पर बंकरों को मजबूत कर रहा पाकिस्तान, SSG कमांडो भी तैनात, भारत में बड़ी घुसपैठ की तैयारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।