1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Gopal Khemka Murder Case: 2018 में बेटे की हत्या, 6 साल बाद वैसे ही पिता का मर्डर, क्या है कनेक्शन

Gopal Khemka Murder Case: 2018 में बेटे की हत्या, 6 साल बाद वैसे ही पिता का मर्डर, क्या है कनेक्शन

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jul 05, 2025 10:40 pm IST,  Updated : Jul 05, 2025 10:40 pm IST

साल 2018 में गुंजन खेमका की उनकी फैक्ट्री के गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब 6 साल बाद पिता गोपाल खेमका की वैसे ही घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आखिर दोनों हत्या का क्या है कनेक्शन?

बेटे की हत्या के बाद पिता गोपाल खेमका की हत्या- India TV Hindi
बेटे की हत्या के बाद पिता गोपाल खेमका की हत्या Image Source : FILE PHOTO

पटना के नामचीन व्यवसायी गोपाल खेमका की शुक्रवार को पटना में उनके घर के पास वैसे ही गोली मारकर हत्या कर दी गई, जैसे 6 साल पहले उनके बेटे गुंजन खेमका की उनकी फैक्ट्री के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 6 साल में पिता पुत्र की एक ही तरीके से की गई हत्या ने लोगों को हैरत में डाल दिया है तो वहीं, घटना ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। इसके साथ ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका जीके कॉटन मिल के मालिक थे जिनकी साल 2018 में वैशाली जिले के हाजीपुर में उनके कारखाने के गेट के पास बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

2018 में हुई थी गुंजन खेमका की हत्या

बताया जाता है कि गुंजन खेमका उस दिन पटना से हाजीपुर के लिए निकले थे और जैसे ही उनकी कार हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री के बाहर पहुंची तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। गुंजन को दो गोली लगी थी, जबकि एक गोली उनके ड्राइवर को लगी थी। सात साल बाद गुंजन की ही तरह गोपाल खेमका की तरह बाइक सवार अपराधियों ने गोली चलाई।

गुंजन खेमका की हत्या के मामले में पुलिस ने मस्तू सिंह कोगिरफ्तार किया था और उसे जेल भेज दिया था। जब वो जेल से छूटकर आया तो उसकी भी हत्या कर दी गई। लेकिन मस्तू सिंह की हत्या किसने की ये केस भी आज तक पुलिस की फाइल में बंद है।

गोपाल खेमका की हत्या

 

इस घटना के सात साल बाद अब गुंजन खेमका के पिता गोपाल खेमका की शुक्रवार रात करीब 11.40 बजे पटना के गांधी मैदान इलाके में राम गुलाम चौक के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। उस समय वह अपनी कार से उतर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन्हें करीब से गोली मारी थी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए थे, व्यवसायी को अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कथित अपराध के स्थान पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि एक गोली और एक खोखा बरामद किया गया है। हत्या की जांच के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।