1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. डबल मर्डर से दहला गोरखपुर, बुजुर्ग महिला और नाती का कत्ल

डबल मर्डर से दहला गोरखपुर, बुजुर्ग महिला और नाती का कत्ल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 16, 2020 08:06 am IST,  Updated : Oct 16, 2020 08:29 am IST

उत्तर प्रदेश का गोरखपुर डबल मर्डर की वारदात से दहल गया है। यह डबल मर्डर शाहपुर थाना क्षेत्र के राम जानकी नगर में हुआ है।

डबल मर्डर से दहला...- India TV Hindi
डबल मर्डर से दहला गोरखपुर, बुजुर्ग महिला और नाती का कत्ल

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश का गोरखपुर डबल मर्डर की वारदात से दहल गया है। यह डबल मर्डर शाहपुर थाना क्षेत्र के राम जानकी नगर में हुआ है। यहां एक घर से बुजुर्ग महिला और नाती का शव बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद गोरखपुर के SSP घटनास्थल पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हत्‍यारों को जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

प्रथम दृष्ट्या पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है। घर में सो रही बुजुर्ग महिला और उसके किशोर नाती की गला रेत कर हत्या की गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक महिला (60) का अपने पति के साथ पिछले 7 सालों से संपत्ति विवाद चल रहा था। हालांकि, कुछ दिन पहले मामले में समझौता हो गया था।

गुरुवार देर शाम महिला और उसके 14 वर्षीय नाती की हत्या की गई। सूचना पर डॉग स्‍क्वॉयड के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि बुजुर्ग महिला और लड़के की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को जल्द अरेस्‍ट कर लेंगे।

मृतक महिला की पहचान चंद्रा देवी के रूप में हुई है। चंद्रा देवी के पति रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी वीरेंद्र सिंह हैं। महिला के नाती का नाम नैतिक था। दंपती के तीन बेटे और एक बेटी है। दो बेटों की पहले ही मौत भी हो चुकी है। बड़ा बेटा नगर निगम में है और बेटी सोनी की शादी संतकबीर नगर में हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।