1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड: पति विपिन, सास दया, जेठ रोहित, पिता सतवीर सब हुए अरेस्ट

ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड: पति विपिन, सास दया, जेठ रोहित, पिता सतवीर सब हुए अरेस्ट

 Reported By: Abhay Parashar,,  Kumar Sonu, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Aug 25, 2025 09:35 am IST,  Updated : Aug 25, 2025 10:56 am IST

ग्रेटर नोएडा में दहेज को लेकर 26 साल की निक्की को ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर मार डाला। कथित तौर पर इस मामले को लेकर पुलिस ने पति विपिन और उसकी मां, उसके बड़े भाई और पिता सबको गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में कई तरह के खुलासे हो रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा निक्की मर्डर केस में तीसरी गिरफ्तारी- India TV Hindi
ग्रेटर नोएडा निक्की मर्डर केस में तीसरी गिरफ्तारी Image Source : REPORTER

ग्रेटर नोएडा में 26 साल की निक्की को दहेज के लिए ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया। पति विपिन के साथ परिवार वालों ने निक्की को जलाया। पुलिस ने विपिन राठी को गिरफ्तार किया, उसके बाद उसकी मां को गिरफ्तार किया गया, सोमवार की सुबह विपिन के बड़े भाई रोहित राठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कासना थाना पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। इस केस में पुलिस कई एंगल्स को खंगाल रही है। अब विपिन राठी के पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बीएनएस के इन धाराओं के तहत हुई गिरफ्तारी

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने बताया कि, थाना कासना पुलिस ने जानकारी दी है कि मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से निक्की मर्डर केस में वांछित अभियुक्त (निक्की के जेठ) रोहित पुत्र सत्यवीर निवासी ग्राम सिरसा थाना कासना गौतमबुद्धनगर, उम्र-55 वर्ष को सिरसा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया है।  वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्त (जेठ) रोहित वांछित चल रहा था। रोहित को 194/2025 धारा 103(1)/115(2)/61(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। 


देखें वीडियो

निक्की की बहन कंचन के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर अपलोड हुए कुछ वीडियोज सामने आए हैं, इसमें विपिन निक्की को बुरी तरह से मार रहा है। जानकारी के मुताबिक विपिन दहेज में मिली स्कॉर्पियो को बेच चुका है। 10 साल होने वाले थे डीजल गाड़ी थी इसलिए उसने इस गाड़ी को बेचा है। 

निक्की की बहन का बड़ा आरोप

निक्की की हत्या की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। उसकी बड़ी बहन और जेठानी कंचन ने इस मामले का खुलासा किया है। उसने निक्की के पति और अपने ससुराल वालों पर बड़ा आरोप लगाया है। कंचन का कहना है कि ससुराल वाले निक्की से पीछा छुड़ाना चाहते थे और वे चाहते थे कि मेरी बहन उनके घर से चली जाए ताकि वे लोग विपिन की दूसरी शादी करा सकें। सबने मिलकर साजिश रची और मेरी बहन को मार डाला। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।