1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गुजरात: चार बच्चों समेत एक ही परिवार के छह सदस्य फांसी के फंदे में लटके मिले

गुजरात: चार बच्चों समेत एक ही परिवार के छह सदस्य फांसी के फंदे में लटके मिले

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 19, 2020 05:00 pm IST,  Updated : Jun 19, 2020 05:00 pm IST

अधिकारी ने बताया, ‘‘17 जून को ये दोनों भाई अपने बच्चों के साथ निकले थे और अपनी पत्नियों से कहा था कि वे बाहर घूमने जा रहे हैं।’’

Crime News- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

अहमदाबाद. गुजरात के अहमदाबाद शहर में शुक्रवार तड़के एक खाली पड़े फ्लैट में चार बच्चे समेत एक ही परिवार के छह सदस्यों के शव छत से लटकते मिले हैं। वटवा जीआईडीसी पुलिस थाने के निरीक्षक डीआर गोहिल ने बताया कि दो भाइयों अमरीश पटेल (42) और गौरंग पटेल (40) और उनके चार बच्चों के शव वटवा जीआईडीसी क्षेत्र में खाली पड़े फ्लैट से मिले हैं। यह फ्लैट इसी परिवार का है। निरीक्षक के अनुसार दोनों भाई शहर के अन्य स्थानों पर रहते थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘17 जून को ये दोनों भाई अपने बच्चों के साथ निकले थे और अपनी पत्नियों से कहा था कि वे बाहर घूमने जा रहे हैं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘जब ये सभी बृहस्पतिवार रात में भी नहीं लौटे तो दोनों की पत्नियां इस खाली पड़े फ्लैट में गईं। फ्लैट अंदर से बंद था, जिसके बाद दोनों ने मध्यरात्रि में पुलिस से संपर्क किया।’’

अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि दोनों पुरुषों ने बच्चों को बेहोशी वाली दवा मिला भोजन खिला दिया होगा और खुद को फांसी लगाने से पहले बच्चों को मार दिया होगा। पुलिस ने दो पुरुषों के शव ड्राइंग रूम से, दो बच्चियों - कीर्ति (9) और सान्वी (7) के शव रसोई घर से और 12 वर्षीय दो लड़के मयूर और ध्रुव के शव बेडरूम से बरामद किए। इन सभी का शव फांसी से लटकता हुआ मिला। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।