1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ‘मम्मी तुम कहती थी न मर जा… तो लो मैं मर गया’, 22 साल के फोटोग्राफर ने 42 साल की भाभी के प्यार में लगा ली फांसी

‘मम्मी तुम कहती थी न मर जा… तो लो मैं मर गया’, 22 साल के फोटोग्राफर ने 42 साल की भाभी के प्यार में लगा ली फांसी

 Written By: Khushbu Rawal @khushburawal2
 Published : Jul 31, 2026 11:21 pm IST,  Updated : Jul 31, 2026 11:22 pm IST

ग्वालियर में 22 साल के फोटोग्राफर मोंटी मोरे ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने 20 साल बड़ी भाभी से प्रेम को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। उसने लिखा है, शशि तुमने मुझे नहीं समझा। मेरी मौत की जिम्मेदार तुम हो।

मृतक मोंटी मोरे।- India TV Hindi
मृतक मोंटी मोरे। Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उम्र में 20 साल बड़ी भाभी के प्यार में पागल एक युवा फोटोग्राफर ने खुदकुशी कर ली। फोटोग्राफर ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने भाभी से प्रेम का जिक्र किया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है, साथ ही मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, घटना ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू के गड्ढा वाला मोहल्ला की है। यहां रहने वाले 22 वर्षीय फोटोग्राफर मोंटी मोरे ने घर में आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ, जब उसकी बहन पल्लवी कमरे में पहुंची और मोंटी को फंदे पर लटका देखा। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को भी दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो मृतक के शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

'उसे बता देना कि अब मैं इस दुनिया में नहीं हूं'

शुरुआती जांच में सामने आया है कि 10वीं पास मोंटी, रिश्ते की भाभी (42) से एकतरफा प्रेम करता था। सुसाइड नोट में उसने प्रेम संबंध में असफल रहने और भाभी को न पा सकने की बात का जिक्र किया है। मौके से मिले सुसाइड नोट की शुरुआत 'सॉरी' लिखकर की गई है। इसमें मोंटी ने लिखा है- मम्मी, दीदी मैं आप सबको छोड़कर जा रहा हूं। मुझे माफ कर देना। इसकी वजह सिर्फ शशि (बदला हुआ नाम) है। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं और उसके बिना नहीं रह सकता। वह मुझे नहीं मिली, इसलिए मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं। शशि को बता देना कि मैं उससे बहुत प्यार करता था और हमेशा करता रहूंगा। मैं उसी के प्यार में मर रहा हूं। उसे बता देना कि अब मैं इस दुनिया में नहीं हूं लेकिन मेरे कारण उसे कोई कुछ मत कहना।

सुसाइड नोट में लिखा भाभी का नंबर

मोंटी ने सुसाइड नोट में भाभी का मोबाइल नंबर भी लिखा है। साथ ही 'मेरी जान' और 'आई लव यू' जैसे शब्द लिखे हैं। नोट के आखिर में उसने लिखा- तुम सबको मैं इतना बुरा लगता था, इसलिए जा रहा हूं। मम्मी, तुम कहती थीं न कि मर जा, तो लो मैं मर रहा हूं। इसके बाद उसने लिखा- शशि, तुमने मुझे नहीं समझा। मेरी मौत की जिम्मेदार तुम हो। मरने के बाद मुझे इंसाफ चाहिए। बाकी सब लोग मुझे माफ कर देना।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मोंटी रिश्ते में भाभी से प्रेम करता था। उसके इनकार करने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। मामले की जांच कर रहे हैं।

वहीं, पिछले हफ्ते यूपी के बरेली में 38 साल के एक युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था जिसमें युवक ने कहा कि उसकी मां उस पर भरोसा नहीं करती है। 

(रिपोर्ट- भूपेन्द्र भदौरिया)

यह भी पढ़ें-

'वह इंटिमेसी चाहती थी', IPS ट्रेनी ने लिखा सुसाइड नोट, पी लिया जहर, हैरान करने वाला हुआ खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।