1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मुंबई में 'हैटमैन' का आतंक, महिला को उतारा मौत के घाट, अगले शिकार के तलाश में शिकारी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया वायरल

मुंबई में 'हैटमैन' का आतंक, महिला को उतारा मौत के घाट, अगले शिकार के तलाश में शिकारी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया वायरल

 Published : Nov 11, 2022 07:07 pm IST,  Updated : Nov 18, 2022 03:57 pm IST

ट्विटर पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति महिला की हत्या करते दिखाई दे रहा है। हालांकि यह वीडियो मारीच नाम की एक आगामी फिल्म के लिए एक प्रमोशनल सीरीज की क्लिप बताई जा रही है।

मुंबई में हैटमैन का आतंक - India TV Hindi
मुंबई में हैटमैन का आतंक Image Source : TWITTER

ट्विटर पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो इतना भयावह है कि देखकर रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। यूजर्स वीडियो शेयर करते हुए लोगों को जागरुक रहने के लिए सलाह दे रहे हैं। हालांकि यह वीडियो मारीच नाम की एक आगामी फिल्म के लिए एक प्रमोशनल सीरीज की क्लिप बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला? 

वायरल वीडियो को  @1Munendrasingh  ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट की है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि मुंबई में चौंकाने वाली घटना!एक महिला पर #HatmanKillerInMumbai ने चाकू से हमला किया, एक लीक सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम रिकार्ड हो गया है।  गुस्साए बदमाश ने उसे घसीटकर सड़क से बाहर कर दिया। यह स्पष्ट नहीं है कि घटना क्यों हुई.. HatMan से सावधान रहें। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स ने मुंबई में रहने वाले लोगों को हैटमैन से बचने के लिए अनुरोध किया है। वहीं अन्य यूजर ने भी इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं। खबर लिखे जाने के समय ये ट्विटर पर भारत में चौथे नंबर ट्रेंड कर रहा था। 

हत्या करने के बाद किया ये 
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला कार से उतरती है तभी ही पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति महिला के ऊपर हमला कर देता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि वो महिला के ऊपर चाकू से हमला कर रहा है। हमले के तुरंत बाद महिला सड़क पर गिर जाती है। इसके बाद हमलावर महिला को सड़क से किनारे करता है। इंडिया टीवी इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।