1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. खुद को अमित शाह का निजी सचिव बताकर मंत्रियों को फोन करने वाला युवक गिरफ्तार

खुद को अमित शाह का निजी सचिव बताकर मंत्रियों को फोन करने वाला युवक गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 23, 2020 03:28 pm IST,  Updated : Jul 23, 2020 06:56 pm IST

पुलिस ने गृहमंत्री अमित शाह के फर्जी पीए को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शख्स को अलवर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी शख्स ने राजस्थान के लेबर मिनिस्टर को गृहमंत्री का पीए बनकर फोन किया था और एक शख्स को नौकरी पर रखवाने के लिए कहा था।

Home minister Amit Shah's fake PA arrested in Alwar- India TV Hindi
Home minister Amit Shah's fake PA arrested in Alwar Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कथित तौर पर निजी सचिव बनकर हरियाणा एवं राजस्थान के श्रम मंत्रियों को फोन करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले के तेह मुंडावर निवासी संदीप चौधरी (25) नौकरी दिलाने के लिए फोन करता था। 

पुलिस के मुताबिक उसे गृह मंत्रालय की शिकायत के आधार पर अपराध शाखा द्वारा मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया। शिकायत में कहा गया था कि एक व्यक्ति ने किसी को नौकरी दिलाने के लिए खुद को शाह का निजी सचिव बताकर हरियाणा एवं राजस्थान के श्रम मंत्रियों को कॉल किया था।

नाबालिग बेटी का अपहरण करने आए बदमाश से पूरी बहादुरी से लड़ी मां, बच्ची को बचाया

पूर्वी दिल्ली में एक मां ने अपनी चार साल की बच्ची का अपहरण करने आए मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों का बहादुरी से सामना किया और अपनी बेटी को सुरक्षित बचा लिया। महिला के एक रिश्तेदार के कहने पर दोनों बदमाश बच्ची का अपहरण करने आए थे, ताकि उसके पिता से फिरौती की रकम वसूल सकें। मंगलवार को हुई यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

पुलिस ने बताया कि महिला के 27 वर्षीय देवर और उसके साथी को बुधवार को कृष्णा नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बच्ची का अपहरण कर अपने भाई-भाभी से फिरौती में 30-35 लाख रुपये लेने की योजना बनायी थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कृष्णानगर निवासी बच्ची के चाचा उपेन्द्र ने उसके अपहरण की योजना बनायी थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में बच्ची की मां अपनी बेटी को बचाने के लिए बाइक सवार दो बदमाशों से लड़ती दिख रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।