1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बिहार: पति का किसी और से है अफेयर, शक में अंधी हुई बीवी ने शौहर को दी खौफनाक मौत

बिहार: पति का किसी और से है अफेयर, शक में अंधी हुई बीवी ने शौहर को दी खौफनाक मौत

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jul 14, 2025 11:45 pm IST,  Updated : Jul 14, 2025 11:45 pm IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में ऐसी हत्या की वारदात सामने आई है जिसे सुनकर रूह कांप जाएगी। पत्नी ने खौफनाक तरीके से पहले पति का गला रेता फिर आंखे फोड़ दी। उसके बाद चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।

पत्नी ने पति को दी खौफनाक मौत- India TV Hindi
पत्नी ने पति को दी खौफनाक मौत

मुजफ्फरपुर: काजी मोहहमदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर में बीते सात जुलाई को घर में घुसकर पंचायत रोजगार सेवक मोहम्मद मुमताज की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पहले तो यह मामला लूट के दौरान हत्या जैसा लग रहा था, लेकिन पुलिस ने मृतक के बच्चों से जब पूछताछ की और गहराई से जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुा। पंचायत रोजगार सेवक मोहम्म्द मुमताज की निर्मम तरीके से हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है, जिसमें पता चला है कि इस सनसनीखेज वारदात को किसी अपराधी ने नहीं बल्कि मृतक की पत्नी ने ही अंजाम दिया है।

पत्नी ने बेरहमी से किया कत्ल

मुमताज की हत्या के बाद आरोपी पत्नी सबा परवीन पूरे घर को अस्त ब्यस्त कर दिया था ताकि मामला लूट जैसा लगे। वो इतनी शातिर थी कि उसने घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर और मोबाइल को झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस की सख्ती से की गई पूछताछ के दौरान सबा परवीन ने पुलिस के सामने हत्या में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसके पति मुमताज उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। परवीन को अपने पति पर अन्य महिलाओं से संबंध होने का शक था। जब उसका शक यकीन में बदल गया तो उसने पति को मार डाला।

नींद में सो रहे पति को चाकू से गोद डाला

परवीन ने बताया कि एक रात गुस्से में आकर उसने अकेले कमरे में सो रहे पति की पहले आंखें फोड़ दीं। फिर उसने पति की चाकू से गोद पर हत्या कर दी। मुमताज के सीने और पीठ पर चाकू से उसने 17 वार किये थे। पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि सात जुलाई की रात माड़ीपुर में पंचायत रोजगार सेवक मो.मुमताज की हत्या कर दी गई थी। वह वैशाली के भगवानपुर में पोस्टेड थे। उनकी हत्या उनके घर में ही की गई थी। उनका शव घर में ही खून से लथपथ मिला था। पत्नी ने जो बयान दिया था उससे लग रहा था कि चोर चोरी करने के दौरान घुसे थे उसी दौरान चाकू गोदकर उनकी हत्या कर फरार हो गए थे। पत्नी का बयान था कि वह कमरे में सो रही थी उसे भी कुछ पता नही चला। एफएसएल और पुलिस की टीम जांच कर रही थी, जिसमें पत्नी के बयान में विरोधाभास आ रहा था, वह बार बार बयान बदल रही थी।

 

पति को दी खौफनाक मौत

पत्नी से जब गहराई से पूछताछ की गई तो यह बात सामने निकल कर आई कि मुमताज अहमद पत्नी को प्रताड़ित करते थे। पत्नी को शक था कि उसका कहीं अफेयर है। वह उनके मोबाइल में ट्रैकिंग एप डालकर ट्रैक करती थी। फिर पत्नी ने पति को मारने का प्लान बनाया। सबसे पहले उसने पति का और अपना मोबाइल घर के पीछे नाले में फेंक दिया, फिर डीवीआर को झाड़ी में फेंक दिया। उसके बाद डेढ़ बजे रात में पति की चाकू गोदकर हत्या कर दी। उसने दर्जनों बार चाकू से गोदा फिर हत्या करने के बाद कमरे में जाकर सो गई।

उसने खुद सुबह जगकर पुलिस को सूचना दी, जिसमें उसने बताया कि घर में चोरी हो गई है। चोरी का रूप देने के लिए उसने कटे हुए ताले को आगे के गेट में लटका दिया, ताकि लोगो को पता चले कि चोरों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। जहां उसने मोबाइल और डीवीआर फेंका था, पूछताछ के बाद उसे रिकवर कर लिया गया है। 

(मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।