1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पति ने पत्नी की हत्या कर बॉडी को भाई की मदद से नदी के पास फेंका, गिरफ्तार

पति ने पत्नी की हत्या कर बॉडी को भाई की मदद से नदी के पास फेंका, गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 24, 2020 05:11 pm IST,  Updated : Jul 24, 2020 05:11 pm IST

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में एक 28 वर्षीय महिला 9 जुलाई को लापता हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने उसकी डेडबॉडी को 14 जुलाई को नाला सिंध और से बरामद किया। इस मामले की जांच हत्या के मामले के रूप में इंगित किया।

Husband kills wife, throws body in river with help of brother, arrested- India TV Hindi
Husband kills wife, throws body in river with help of brother, arrested Image Source : INDIA TV

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में एक 28 वर्षीय महिला 9 जुलाई को लापता हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने उसकी डेडबॉडी को 14 जुलाई को नाला सिंध और से बरामद किया। इस मामले की जांच हत्या के मामले के रूप में इंगित किया। पुलिस ने तेजी से कार्य करते हुए टीम ने आरोपी अब्दुल मजीद खान को गिरफ्तार कर लिया, जिसने कबूल किया कि वह अपनी पत्नी से कई प्रेम संबंधों की बेवफाई का संदेह कर रहा था और उसकी पत्नी पश्चिम बंगाल में अपने मायके वापस जाना चाहती थी।

इस बात पर दंपति के बीच कहासुनी हुई और पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि 5 दिनों के लिए उसने उसकी दुकान में पत्नी के शव को रखा और बाद में उसके भाई निसार अहमद खान की सहायता से शव को अकाल पुल से सिंध नदी में फेंक दिया।

पति के कबूलनामे के बाद जिस रस्सी का इस्तेमाल गला घोंटने के लिए किया गया, मृतक के कपड़े, खून से सने कार्डबोर्ड और बालों को एफएसआर यूनिट की सहायता से बरामद किया गया। अब इसके बाद पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।