1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पति को शक था, पत्नी का जिम ट्रेनर से है अवैध संबंध, कर दी दर्दनाक हत्या

पति को शक था, पत्नी का जिम ट्रेनर से है अवैध संबंध, कर दी दर्दनाक हत्या

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 28, 2024 10:04 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 10:04 pm IST

दिलप्रीत नाम के एक शख्स ने लोह के रॉड से मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। ऐसा उसने इसलिए क्योंकि उसे अपनी पत्नी पर शक था कि उसका जिम ट्रेनर के साथ अवैध संबंध है।

आरोपी और मृतका की तस्वीर- India TV Hindi
आरोपी और मृतका की तस्वीर Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने शक के चक्कर में अपनी पत्नी की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी। उसे शक का था उसकी पत्नी का एक जिम ट्रेनर के साथ अवैध संबंध है और इसी शक के कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना नागपुर के कपिल नगर पुलिस थाना का है। आइए आपको विस्तार से मामले की जानकारी देते हैं।

5 साल पहले हुई थी शादी

दिलप्रीत सिंह उर्फ विक्की ने 5 साल पहले मृतक मन्नत कौर से शादी की थी। दोनों की लव मैरिज हुई थी। आरोपी पति और मृतक का 2 साल का बेटा भी है। लव मैरिज होने के कारण दिलप्रीत के परिजन को यह शादी शुरू से ही पसंद नहीं थी। इसी कारण घर में अकसर झगड़े हुआ करते थे। दिलप्रीत सिंह को शराब पीने की आदत थी और इसके अलावा वह काफी कर्ज में भी डूबा हुआ था।

दिलप्रीत को पत्नी पर था शक

शादी के काफी समय बात दिलप्रीत को अपनी पत्नी पर शक होने लगा था कि उसका जिम ट्रेनर के साथ अवैध संबंध है। इस कारण मृतक और दिलप्रीत के बीच कई बार लड़ाई भी हुई। मामला इतना बिगड़ गया कि मृतक मन्नत ने दिलप्रीत से तलाक लेने का मन बना लिया था और वो अपने मायके चली गई थी। मगर दिलप्रीत के कहने के बाद वह वापस आई और बीते कुछ दिनों से एक फ्लैट में रह रही थी।

पति ने पत्नी की कर दी हत्या

मन्नत के वापस आ जाने के बाद एक बार फिर दोनों के बीच झगड़ा शुरु हुआ। इस बार झगड़ा काफी बढ़ गया और गुस्से में दिलप्रीत ने एक लोहे के रॉड से मन्नत पर जोर से हमला कर दिया। यह हमला इतना जोर का था कि मन्नत की मौके पर ही मौत हो गई।

दिलप्रीत हुआ गिरफ्तार

अपनी पत्नी की हत्या के बाद पति दिलप्रीत सिंह मौके से फरार हो गया। जब मन्नत के घरवालों ने मन्नत से संपर्क करने की कोशिश की तो नहीं हुआ। इसके बाद वो मन्नत के घर पर पहुंचे और उन्होंने खून से लथपथ अवस्था में उसका शव देखा। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की और दिलप्रीत सिंह उर्फ विक्की को भी ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें-

ये कैसी कलयुगी मां... 4 बच्चों को नदी किनारे ले आई, एक-एक कर तीन मासूमों को डुबोकर मारा, बड़ा बेटा भाग गया

सूखे नाले से एक शिशु और 2 महिलाओं की मिलीं लाशें, पुलिस ने जताई आशंका

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।