1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Hyderabad News: एक बार फिर रेप से दहला हैदराबाद, नाबालिग लड़की को दो युवकों ने बनाया अपने हवस का शिकार

Hyderabad News: एक बार फिर रेप से दहला हैदराबाद, नाबालिग लड़की को दो युवकों ने बनाया अपने हवस का शिकार

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Sep 15, 2022 02:12 pm IST,  Updated : Sep 15, 2022 02:12 pm IST

Hyderabad News: पुलिस ने लड़की के माता-पिता द्वारा की गई शिकायत के हवाले से बताया कि दोनों आरोपी 14 वर्षीय लड़की को दो दिन पहले एक लॉज में ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया।

Representative image- India TV Hindi
Representative image Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • हैदराबाद में नाबालिग लड़की से हुआ रेप
  • दो आरोपी युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hyderabad News: हैदराबाद में एक बार फिर नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। खबर की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने लड़की के माता-पिता द्वारा की गई शिकायत के हवाले से बताया कि दोनों आरोपी 14 वर्षीय लड़की को दो दिन पहले एक लॉज में ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया। बुधवार को आरोपियों द्वारा लड़की को छोड़ने के बाद उसका पता चला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 सितंबर को शिकायत के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में आरोप को बदलकर बलात्कार किया गया।

दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है 

उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। उसे महिलाओं और बच्चों के लिए 'भरोसा' सहायता केंद्र (शहर पुलिस की एक पहल) भी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और मामले के संबंध में आगे की जांच जारी है। 

इस साल मई के महीने भी ऐसी घटना हुई थी

तीन महीने पहले भी ऐसी एक घटना सामने आई थी। 28 मई, 2022 को हैदराबाद के जुबली हिल्स में 17 साल की लड़की से कार में गैंगरेप का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार एक पब में गई नाबालिग लड़की के साथ वहां मिले कुछ नाबालिग लड़कों ने बातचीत शुरू की। इसके बाद उनकी दोस्ती हो गई और वो लड़की को कार में बैठाकर किसी बहाने से ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।