जोका आईआईएम रेप केस मामले में अजीबोगरीब मोड़ आया है, जो पीड़िता के बयान को झूठा करार दे रहा है। पीड़िता के पिता का बयान इस पूरी घटना को 180 डिग्री पलट देता है। पीड़िता के पिता ने कहा. उसके साथ रेप नहीं हुआ था वो गिर गई थी। उन्होंने बताया कि रात 9:34 बजे उनकी बेटी ने फोन किया था और बताया कि वह ऑटो से गिर गई थी और बेहोश हो गई थी। उन्होंने आगे कहा, "मुझे पता चला कि मेरी बेटी एसएसकेएम न्यूरोलॉजी विभाग में है। बाद में मुझे पता चला कि हरीदेवपुर पुलिस ने उसे बचाया था। मेरी बेटी ने मुझे बताया कि उसके साथ रेप जैसी कोई घटना नहीं हुई है। घर आने के बाद मेरी बेटी ने मुझे बताया कि उसके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ था और न ही कोई शारीरिक उत्पीड़न हुआ था।"
देखें वीडियो
पीड़िता के पिता का हैरान करने वाला बयान
पीड़िता के पिता ने यह भी दावा किया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का उनकी बेटी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अपनी बेटी से ठीक से बात नहीं कर पाए क्योंकि वह सो रही थी। उन्हें यह भी नहीं पता कि हरीदेवपुर पुलिस ने उनकी बेटी को कहां से पाया। पिता ने कहा कि शिकायत उनकी बेटी ने नहीं लिखवाई है।
उन्होंने बताया कि रात 9:34 पर मेरी बेटी ने फोन किया था कि वह अस्वस्थ होकर गाड़ी से गिर गई थी। उसकी तबीयत खराब थी और वह बेहोश हो गई थी। मुझे उसकी लोकेशन ठीक से समझ नहीं आई। मैं उसे ढूंढने गया था। एक लोकेशन पर जाने के बाद भी मैं उसे नहीं पा सका। काफी खोजबीन के बाद मुझे पता चला कि वह पीजी अस्पताल में है, जो शंभूनाथ पंडित स्ट्रीट पर है। वहां जाकर मुझे पता चला कि हरीदेवपुर पुलिस ने उसे बचाया है और अस्पताल में रखा है।
मेरी बेटी ने कुछ बताया ही नहीं
मैंने जब पुलिस से बात की तो उन्होंने शिकायत की बात कही। लेकिन मेरी बेटी ने बताया कि ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि एक एफआईआर दर्ज की गई है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। मैंने अपनी बेटी से बात की तो उसने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है तो ऐसा कैसे हो गया। मेरी बेटी ने बताया कि पुलिस ने उसे अस्पताल में बताने के लिए कहा था, लेकिन मेरी बेटी ने नहीं बताया।