1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. जौनपुर में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, गांव में आई बारात देखने गई थी मासूम

जौनपुर में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, गांव में आई बारात देखने गई थी मासूम

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Nov 27, 2022 12:26 pm IST,  Updated : Nov 27, 2022 12:26 pm IST

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक घिनोना और समाज को झगझोड़ने वाला मामला सामने आया है। जौनपुर के एक गांव से 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना जिले के मुंगराबाद शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक घिनोना और समाज के झगझोड़ने वाला मामला सामने आया है। जौनपुर के एक गांव से 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना जिले के मुंगराबाद शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मछलीशहर के क्षेत्राधिकारी (CO) अतर सिंह ने बताया कि गांव में शुक्रवार रात बारात आई थी, जिसे देखने के लिए गांव की ही 8 साल की बच्ची भी गई थी। अधिकारी ने बताया कि जब बच्ची रात में काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिवारवालों ने उसको तलाशना शुरु कर दिया। 

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस शुरू की छानबीन

पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) के मुताबिक परिवारवालों को बच्ची शनिवार सुबह पास के खेत में बेहोश की हालत में मिली, जिसके बाद परिजनों ने इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को भी दी। उन्होंने बताया कि बच्ची खून से भी लथपथ थी और उसके साथ दुष्कर्म होने की आशंका है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जौनपुर भेज दिया है। उन्‍होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

लखनऊ के बांथरा में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म

लखनऊ के बांथरा में लाइटिंग और डीजे का काम करने आए दो युवकों ने एक शादी समारोह से सात साल की एक बच्ची का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि बच्ची अपने माता-पिता के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ आई थी। शादी समारोह में माता-पिता व्यस्त हो गए। इसी दौरान उन्होंने देखा कि बच्ची गायब है। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बच्ची नहीं मिली तब पुलिस को बुलाया गया। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।