1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. झारखंड: 22 साल की महिला के शव के 12 टुकड़े मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

झारखंड: 22 साल की महिला के शव के 12 टुकड़े मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 18, 2022 12:28 pm IST,  Updated : Dec 18, 2022 12:28 pm IST

झारखंड में एक आदिवासी महिला के शव के 12 टुकड़े मिलने से हड़कंप मच गया है। ये मामला दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड के बाद बाद सामने आया है। मामले में मृत महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Jharkhand News- India TV Hindi
महिला की बेरहमी से हत्या Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

रांची: दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस अभी लोगों के जेहन से उतरा भी नहीं था और अब झारखंड के साहिबगंज से भी दिल दहला देने वाला मामला सामने आ गया है। यहां एक आदिवासी समुदाय की 22 साल की महिला के शरीर के 12 टुकड़े मिले हैं। महिला के शरीर के कुछ हिस्से अभी लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति दिलदार अंसारी को हिरासत में लिया है। मृत महिला दिलदार की दूसरी पत्नी थी। इस बात की जानकारी साहिबगंज के एसपी ने दी है। 

महिला की गर्दन समेत कई हिस्से अब तक गायब

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला के शव के करीब 12 टुकड़े शनिवार देर शाम संथाली मोमिन टोला के एक कच्चे घर से बरामद हुए। महिला की गर्दन समेत कई हिस्से अब तक बरामद नहीं हुए हैं। 

एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि मृत महिला की पहचान बोरियो इलाके के गोंडा पहाड़ की रहने वाली रुबिका पहाड़िया (22 साल) के तौर पर हुई है। रुबिका आदिम पहाड़िया जनजाति से संबंधित थी। पुलिस रुबिका के पति दिलदार से पूछताछ कर रही है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।