1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. झारखंड: हाथ-पैर बांधे, फिर केरोसिन डालकर लगा दी आग; महिला ने कुछ ऐसे की अपने पति को मारने की कोशिश

झारखंड: हाथ-पैर बांधे, फिर केरोसिन डालकर लगा दी आग; महिला ने कुछ ऐसे की अपने पति को मारने की कोशिश

 Published : Dec 09, 2022 09:00 pm IST,  Updated : Dec 09, 2022 09:00 pm IST

Jharkhand Crime: झारखंड के चतरा जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। चतरा में एक महिला ने अपने सोए हुए पति के हाथ-पैर बांधकर उसपर केरोसिन डालकर आग लगा दी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

Jharkhand Crime: झारखंड के चतरा जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। चतरा जिले के एक गांव में एक महिला ने अपने सोए हुए पति के हाथ-पैर बांधकर उसपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आग से झुलसे हुए व्यक्ति को इलाज के लिए हजारीबाग के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है।   

'व्यक्ति नशे में महिला के साथ करता था मारपीट'

आरोपी रूनती देवी के मुताबिक उसका पति विनोद भारती शराब के नशे में उससे हमेशा मारपीट करता था। महिला ने कहा कि विनोद(महिला का पति) की प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। महिला के मुताबिक गुरुवार की रात वह शराब के नशे में घर आया और उसने एक बार फिर गाली-गलौज की, जिसके बाद उसने विनोद के सोने का इंतजार किया। इसके बाद महिला ने अपने पति के हाथ-पैर बांधे और फिर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इसके बाद वह(महिला) घर का दरवाजा बाहर से बंद करके निकल गई।

इससे पहले भी मारने की कोशिश की थी- ग्रामीण

जानकरी के मुताबिक परिवारवालों और गांव के लोगों को घटना का पती तब लगा जब आग की गंध आसपास के घरों तक पहुंची। आग का पता लगते ही लोगों ने घर का दरवाजा खोला और आग बुझाई। इसके बाद विनोद भारती को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक पूर्व में भी रूनती देवी ने पति को जहर देकर मारने की कोशिश की थी। उनके झगड़ों को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।