1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पत्नी मोटी थी इसलिए मार डाला, धारवाड़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला!

पत्नी मोटी थी इसलिए मार डाला, धारवाड़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला!

 Reported By: T Raghavan Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jul 01, 2026 03:06 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 03:07 pm IST

धारवाड़ में एक पति ने अपनी पत्नी को कथित रूप से इसलिए मार डाला क्योंकि वह मोटी थी। वह अक्सर पत्नी के वजन को लेकर उसे ताना मारता रहता था।

Karnataka Dharwad wife murder case- India TV Hindi
आरोपी पति बसवराज वड्डार, जिस पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है। Image Source : REPORTERS INPUT

कर्नाटक के धारवाड़ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, धारवाड़ में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की इसीलिए हत्या कर दी क्योंकि वो बहुत मोटी थी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई और लोग सवाल उठाने लगे कि कोई किसी की भी मोटे होने को लेकर कैसे हत्या कर सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पति ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

बता दें कि धारवाड़ जिले के नवलगुंड तालुक के हनासी गांव में, 29 साल की एक महिला की उसके पति ने कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी। यह मामला दहेज के लिए परेशान करने, घरेलू हिंसा और पत्नी के मोटापे से जुड़ा बताया जा रहा है।

2024 में प्रियंका की बसवराज से हुई थी शादी

जान लें कि पीड़िता, प्रियंका कमलाकर की शादी 2024 में बसवराज वड्डार से हुई थी। पुलिस का कहना है कि उसे मायके से सोना और पैसे लाने के लिए परेशान किया जाता था। आरोपी उस पर ज्यादा वजन होने को लेकर ताने भी मारता था और कहता था कि वह मां नहीं बन पाएगी।

पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि बसवराज ने बीते सोमवार की रात प्रियंका का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इस घटना का पता दो दिन बाद चला। पुलिस ने नवलगुंड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है और इस मामले में चार आरोपियों - बसवराज, रेनव्वा, सुभाष और सिद्धरमेश को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का है आरोप

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पति, महिला को मेंटली और फिजिकली प्रताड़ित करता था। आरोप है कि पति और उसके फैमिली के लोग अक्सर उसके भारी वजन को लेकर ताना मारते और उसको बेइज्जत करते थे। पुलिस अब यह मालूम करने में जुटी है कि यह हत्या पूर्व नियोजित थी या घरेलू विवाद के वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया।

ये भी पढ़ें- प्रेम‑प्रसंग के शक में पति ने पत्नी‑युवक को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया, झारखंड में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।