1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 9 महीने के बच्चे को निगलवा दिए सुपारी और पत्ते, बुजुर्ग महिला पर पोते की हत्या का आरोप

9 महीने के बच्चे को निगलवा दिए सुपारी और पत्ते, बुजुर्ग महिला पर पोते की हत्या का आरोप

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Nov 25, 2023 01:22 pm IST,  Updated : Nov 25, 2023 01:22 pm IST

महिला ने शिकायत में कहा कि डिलीवरी के पांच महीने बाद वह अपने ससुराल लौट आई थी। लेकिन उसकी सास सरोजा ने इतनी कम उम्र में मातृत्व अपनाने पर नाराजगी व्यक्त की।

मृतक बच्चे की फाइल...- India TV Hindi
मृतक बच्चे की फाइल फोटो Image Source : IANS

गडग (कर्नाटक): कर्नाटक के गडग जिले में एक बुजुर्ग महिला पर अपने नौ महीने के पोते की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक आद्विक की मां नागरत्ना ने गजेंद्रगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी सास सरोजा ने बच्चे की हत्या कर दी है।

जानिए पूरा मामला

शिकायत में नागरत्ना ने कहा कि डिलीवरी के पांच महीने बाद वह अपने ससुराल लौट आई थी। लेकिन उसकी सास सरोजा ने इतनी कम उम्र में मातृत्व अपनाने पर नाराजगी व्यक्त की। शिकायतकर्ता के अनुसार, महिला यहीं नहीं रुकी और उसने शिशु को सुपारी और पत्ते निगलवा दिए जिससे उसकी मौत हो गई। 22 नवंबर को अंतिम संस्कार किया गया।

कब्र से निकाला शव

महिला की शिकायत के आधार पर 24 नवंबर को शव को कब्र से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस बीच, आरोपी दादी ने अपनी बहू के आरोपों का खंडन किया है और खुद को निर्दोष बताया है। मामले में आगे की जांच जारी है। (इनपुट- IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।