1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बच्चों से नहीं मिलने दे रही थी पत्नी, गुस्से में आकर पति ने घर में लगाई आग

बच्चों से नहीं मिलने दे रही थी पत्नी, गुस्से में आकर पति ने घर में लगाई आग

 Published : Nov 19, 2022 03:57 pm IST,  Updated : Nov 19, 2022 03:57 pm IST

कर्नाटक में पति ने अपनी पत्नि के घर में आग लगा दी। पति का आरोप था कि उसे अपने ही बच्चों से नहीं मिलने दिया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

पति ने पत्नी के घर में आग लगा दिया- India TV Hindi
पति ने पत्नी के घर में आग लगा दिया Image Source : FILE PHOTO

कर्नाटक से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। राज्य के हासन शहर में एक युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि ये घटना शुक्रवार की है जहां पर एक शनकी पति ने अपने ही पत्नी के घर को आग में फूंक दिया। 

आग क्यों लगाया?

प्रशासन ने बताया कि पति-पत्नी के बीच सपंत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके कारण दोनों अलग-अलग रहते हैं। पुलिस ने आगे बताया कि पति अपने बच्चे से मिलने के लिए आया था लेकिन पत्नी ने नहीं मिलने दिया। जिसके बाद पति ने गुस्से में आकर घर जलाने का फैसला लिया। ये घटना कर्नाटक के हासन जिले के डोड्डाबीकनहल्ली गांव की है।

बच्चे से मिलने नहीं दिया
घर में आगे लगते ही पत्नी और बच्चों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। इस घटना में पत्नी गीता और उसके बच्चे सात वर्षीय चिरंतन और पांच वर्षीय नंदन गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  उन्होंने गोरुरु पुलिस थाना क्षेत्र में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। चार महीने से दोनों अलग रह रहे थे और गीता ने दोनों बच्चों को अपने पास रख लिया था। पति रंगास्वामी अपने बच्चों से मिलने जाता था और उनके साथ समय बिताता था। हालांकि शुक्रवार को गीता ने उन्हें अपने बेटों से मिलने से मना कर दिया।

पति को गिरफ्तार कर लिया गया
पति के बार-बार कहने के बावजूद भी गीता ने उसे अपने बेटों से मिलने की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया। इससे गुस्साए रंगास्वामी ने आधी रात को घर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान घर के अंदर उसकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे। घर को जलता देख पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे। किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी रंगास्वामी को गिरफ्तार कर आगे मामले की कार्रवाई में लगी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।