1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. कश्मीर: फर्जी दस्तावेज मामले में 2 सरकारी कर्मचारी निलंबित

कश्मीर: फर्जी दस्तावेज मामले में 2 सरकारी कर्मचारी निलंबित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2020 09:33 pm IST,  Updated : Nov 01, 2020 09:33 pm IST

यह मामला मामला डोडा जिले के एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अधिकारी को फर्जी दस्तावेज पेश करने और स्पष्ट निर्देशों के बावजूद दस्तावेजों की प्रामाणिकता की पुष्टि किए बिना वेतन और अन्य भत्ते दिए जाने से संबंधित है।

Kashmir: Two govt employees suspended in fake documents case- India TV Hindi
Kashmir: Two govt employees suspended in fake documents case Image Source : FILE

जम्मू: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में दो सरकारी कर्मियों को फर्जी दस्तावेज मामले में निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय एक समिति का गठन किया गया था। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू (डीएसईजे) की अध्यक्षता वाली समिति को मामले की गहन जांच करने के लिए कहा गया है। 

यह मामला मामला डोडा जिले के एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अधिकारी को फर्जी दस्तावेज पेश करने और स्पष्ट निर्देशों के बावजूद दस्तावेजों की प्रामाणिकता की पुष्टि किए बिना वेतन और अन्य भत्ते दिए जाने से संबंधित है। प्रवक्ता ने कहा कि समिति को डोडा जिले के सभी स्कूलों के रिकॉर्ड की जांच करने और एक सप्ताह के भीतर सिफारिशों के साथ रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।