1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. केरल बच्ची हत्या: दादी के युवा प्रेमी ने डेढ़ साल की पोती को होटल में डुबाया

केरल बच्ची हत्या: दादी के युवा प्रेमी ने डेढ़ साल की पोती को होटल में डुबाया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2022 10:50 pm IST,  Updated : Mar 09, 2022 11:36 pm IST

आरोपी की मां ने पल्लुर्थी पुलिस थाने को सूचना दी और वहां के अधिकारियों ने डिक्रूज को गिरफ्तार कर लिया।

Kerala Hotel Drown, Kerala infanticide, Kerala infanticide Hotel, Kochi infanticide- India TV Hindi
Granny's lover arrested over death of toddler granddaughter in Kaloor hotel. Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

Highlights

  • पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना के सिलसिले में आरोपी जॉन विनय डिक्रूज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
  • महिला कथित तौर पर एक यौन कर्मी है और अपनी पोती और 5 साल के उसके भाई तथा अपने प्रेमी के साथ होटल गई थी।
  • पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि उसकी मां काम के लिए विदेश में थी।

कोच्चि: केरल के कोच्चि स्थित एक होटल में एक उम्रदराज महिला के युवा प्रेमी ने उसकी (महिला की) डेढ़ साल की पोती को कथित तौर पर डूबा दिया। पुलिस ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना के सिलसिले में आरोपी जॉन विनय डिक्रूज (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला कथित तौर पर एक यौन कर्मी है और वह अपने 2 पोते-पोती (डेढ़ साल की एक पोती और 5 साल के उसके भाई) तथा अपने प्रेमी के साथ होटल गई थी।

‘पुलिस ने शुरुआत से ही मौत को संदिग्ध माना था’

बाद में शाम को, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत से पुलिस ने बच्ची की मौत को संदिग्ध माना था और उसकी दादी और महिला के प्रेमी की इस कहानी पर यकीन नहीं किया था कि दूध पीने के दौरान बच्ची की सांस रूक गई। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ के बाद डिक्रूज को जाने की अनुमति दे दी गई और कोच्चि के पल्लुर्थी में अपने घर पहुंचने पर उसने अपनी मां के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

‘बच्ची के पिता का अस्पताल में चल रहा था इलाज’
इसके बाद, आरोपी की मां ने पल्लुर्थी पुलिस थाने को सूचना दी और वहां के अधिकारियों ने डिक्रूज को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी इस बात से खुश नहीं था कि बच्चों के पिता ने उन्हें उनकी दादी के पास छोड़ दिया था। पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि उसकी मां काम के लिए 3 महीने से विदेश में है। उन्होंने बताया कि यही कारण है कि दोनों बच्चे अपनी दादी के पास थे।

‘अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई थीं बच्ची की सांसें’
इस बीच, बच्ची के स्वस्थ नहीं होने की सूचना दिये जाने पर स्वदेश लौटी उसकी मां ने मीडिया से कहा कि उसे यहां पहुंचने पर अपनी बेटी की मौत के बारे में पता चला। उसने कहा कि उसकी सास कई आपराधिक मामलों में संलिप्त है, जिस बारे में उसे अपनी शादी के बाद पता चल पाया था, जो कि एक प्रेम विवाह था। पुलिस ने बताया कि बच्ची को अस्पताल पहुंचाने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।