1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Kidnapping and rape: नाबालिग के अपहरण और बलात्कार मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 अप्रैल को हुई थी किडनैपिंग

Kidnapping and rape: नाबालिग के अपहरण और बलात्कार मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 अप्रैल को हुई थी किडनैपिंग

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : May 19, 2022 07:07 am IST,  Updated : May 19, 2022 02:51 pm IST

Kidnapping and rape: आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि 24 अप्रैल को लड़की शाम करीब पांच बजे कुछ सामान खरीदने बाजार गई थी। उसने अपने घर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित शनि बाजार जाने के लिए एक ऑटोचालक को रोका, जिसे शाहरुख चला रहा था। पुलिस ने बताया कि शाहरुख ने अपने मित्रों के साथ मिलकर उसका कथित रूप से अपहरण कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया।

Kidnapping and rape- India TV Hindi
Kidnapping and rape Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • अपहरण और बलात्कार मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
  • 24 अप्रैल को शनि बाजार जाते वक्त हुआ अपहरण
  • 13 वर्षीय किशोरी साकेत मेट्रो स्टेशन के बाहर से बरामद

Kidnapping and rape: दक्षिण दिल्ली स्थित अपने घर से कुछ दिन पहले लापता हुई 13 वर्षीय किशोरी को साकेत मेट्रो स्टेशन के बाहर से बरामद कर लिया गया है। किशोरी को कथित रूप से अपहरण और बलात्कार करने के बाद उसे तिगरी इलाके में छोड़ दिया गया था। बुधवार को पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों की पहचान मोहित (20), आकाश (19), शाहरुख (20) के रूप में की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण, नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गलत तरीके से बंधक बनाने, आपराधिक साजिश और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया, जहां उसके यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है ।

ऑटोचालक चालक ने किया अपहरण

आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि 24 अप्रैल को लड़की शाम करीब पांच बजे कुछ सामान खरीदने बाजार गई थी। उसने अपने घर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित शनि बाजार जाने के लिए एक ऑटोचालक को रोका, जिसे शाहरुख चला रहा था। पुलिस ने बताया कि शाहरुख ने अपने मित्रों के साथ मिलकर उसका कथित रूप से अपहरण कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।