1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. लड़के ने लड़की के शरीर पर ब्लेड से अपना नाम लिखवाने के लिए किया मजबूर, VIDEO भी बनाया, गिरफ्तार

लड़के ने लड़की के शरीर पर ब्लेड से अपना नाम लिखवाने के लिए किया मजबूर, VIDEO भी बनाया, गिरफ्तार

 Published : Nov 22, 2022 11:18 am IST,  Updated : Nov 22, 2022 12:13 pm IST

पीड़िता और आरोपी लखनऊ के एक निजी संस्थान से नर्सिंग का कोर्स कर रहे हैं। दोनों इन दिनों मॉल क्षेत्र स्थित सीएचसी में इंटर्नशिप कर रहे हैं।

प्रेमी जोड़ा- India TV Hindi
प्रेमी जोड़ा Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ: 25 वर्षीय एक नर्सिंग छात्र को एक लड़की को अपने निजी अंगों पर ब्लेड से अपना नाम लिखने के लिए मजबूर करने और फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने चाकू की नोंक पर युवती को धमकाया। बात न मानने पर उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 21 वर्षीय पीड़िता के माता-पिता ने छात्र के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। एफआईआर के अनुसार पीड़िता और आरोपी लखनऊ के एक निजी संस्थान से नर्सिंग का कोर्स कर रहे हैं। दोनों इन दिनों मॉल क्षेत्र स्थित सीएचसी में इंटर्नशिप कर रहे हैं।

चाकू की नोक पर बनाए अश्लील वीडियो

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा, "आरोपी अवेंद्र सोनवाली ने लड़की से दोस्ती की और अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए उसका मोबाइल नंबर हासिल किया। उसने व्हाट्सएप कॉल के जरिए लड़की से बात करनी शुरू कर दी। उसने लड़की से कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है, लेकिन लड़की ने इसकी सहमति नहीं दी। इसके बाद वह उस कमरे में भी गया जहां लड़की रह रही थी और चाकू की नोक पर अश्लील वीडियो बनाए। उसने पीड़िता को धमकी दी कि वह उससे शादी करे या परिणाम भुगतें।"

'शादी नहीं की तो तुम्हारे माता-पिता को मार डालूंगा'
एडीसीपी ने कहा कि, "हाल ही में उसने फिर से लड़की को एक वीडियो कॉल किया और उससे कहा कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसे और उसके माता-पिता को मार डालेगा। उसने लड़की से कहा कि वह उसे वीडियो कॉल पर अपना खून दिखाए।''

सोशल मीडिया पर डाल दिया वीडियो
सिन्हा ने बताया कि बाद में उसने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाल दिया और यह खबर लड़की के माता-पिता तक पहुंच गई, जिन्होंने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। सिन्हा ने कहा, "सोमवार को लड़की ने पुलिस और न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया, जिसके आधार पर हमने आरोपी की गिरफ्तारी की।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।