1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मध्य प्रदेश: मां की डांट बेटे को नहीं आई रास, गोली मारकर उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश: मां की डांट बेटे को नहीं आई रास, गोली मारकर उतारा मौत के घाट

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jan 17, 2023 11:09 pm IST,  Updated : Jan 17, 2023 11:10 pm IST

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर से एक इंसानिय को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल के लड़के ने बार-बार मां के डांटने और पीटने से नाराज होकर कथित तौर पर अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर से एक इंसानिय को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल के लड़के ने बार-बार मां के डांटने और पीटने से नाराज होकर कथित तौर पर अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 11 वीं कक्षा के छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से घर में अपनी 43 वर्षीय मां को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानतकारी के मुताबिक जिस समय यह घटन हुई उस टाइम आरोपी के पिता घर पर नहीं थे। 

घटना के वक्त घर में मौजूद नहीं थे आरोपी के पिता

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी के पिता एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते हैं। पुलसि अधिकारी ने बताया कि किशोर ने खुद ही पुलिस को सूचित किया और पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने का इंतजार किया। ग्रामीण थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया, "लड़का अपनी मां के अक्सर डांटने वीले रवैये से नाखुश था, वो कई बार उसे बुरी तरह से पीटती भी थी।" उन्होंने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। 

गाजीपुर में भी एक शख्स ने किया मां का मर्डर
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से भी एक शख्य द्वारा मां को मारने का मामला सामने आया था। गाजीपुर में एक शख्स ने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी । पुलिस ने बताया था कि जमीनी मामले को लेकर मां-बेटे में एक विवाद शुरू हो गया था, जिसके चलते उसने अपनी मां जमुनी देवी (56) की पिटाई की। घटना में जमुना देवी काफी घायल हो गई थी, जिसके चलते उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान ही जमुना देवी की मौत हो गई थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।