1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. महाराष्ट्र: 27 साल के युवक के साथ जंगल में क्रूरता, पूर्व सभापति ने तलवार से दोनों हाथ काटे, सामने आई ये वजह

महाराष्ट्र: 27 साल के युवक के साथ जंगल में क्रूरता, पूर्व सभापति ने तलवार से दोनों हाथ काटे, सामने आई ये वजह

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 16, 2023 07:20 pm IST,  Updated : Dec 16, 2023 07:20 pm IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुरबाड में एक 27 साल के युवक के तलवार से दोनों हाथ काटने का मामला सामने आया है। युवक का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Maharashtra- India TV Hindi
27 साल का सुशील भोईर, जिसके दोनों हाथ काटे गए, हालत गंभीर Image Source : INDIA TV

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें पूरे इलाके में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। यहां पुरानी रंजिश के चलते एक पूर्व सभापति ने 27 साल के युवक के दोनों हाथ तलवार से काट दिए। युवक जमीन पर पड़ा छटपटाता रहा और उसके दोनों हाथों से खून के फव्वारे निकलते रहे। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

क्या है पूरा मामला? 

मिली जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते पूर्व सभापति ने अपने साथियों की मदद से इस घटना को अंजाम दिया। खबर लिखे जाने तक आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

दरअसल बीती शाम मुरबाड में देवपे गांव का युवक सुशील भोईर (27) मुरबाड बारवी डैम रोड पर रिक्शे से जा रहा था। इसी दौरान मुरबाड पंचायत समिति के पूर्व सभापति श्रीकांत धूमल अपने साथियों के साथ आया और अपनी कार को रिक्शे के सामने खड़ी करके रिक्शे को रोक लिया।

इस दौरान सुशील को जबरन रिक्शे से बाहर निकाला गया और उसे मुरबाड के घने जंगल में ले जाया गया। जंगल में ही तलवार से युवक के दोनों हाथ काटे गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और लोग डरे हुए हैं। मुरबाड पुलिस स्टेशन में श्रीकांत धूमल समेत उनके साले अंकुश खरीक, नितिन धूमल और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी तक आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

(रिपोर्ट: कल्याण से सुनील शर्मा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।