1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. खंडाला में गुलाबी रंग के सूटकेस से फैल रही थी दुर्गंध, पुलिस ने खोला तो निकली महिला की सड़ी लाश

खंडाला में गुलाबी रंग के सूटकेस से फैल रही थी दुर्गंध, पुलिस ने खोला तो निकली महिला की सड़ी लाश

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 17, 2025 05:12 pm IST,  Updated : Apr 17, 2025 08:42 pm IST

खंडाला में पुलिस को एक गुलाबी रंग के सूटकेस से महिला की लाश मिली है। इस बैग से इलाके में दुर्गंध फैल रही थी। जब पुलिस ने बैक को खोला तो इसमें महिला की सड़ी लाश निकली।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : INDIA TV

देश के मशहूर पर्यटन स्थल महाराष्ट्र के खंडाला से एक चौंका ने वाली बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। यहां पर पुलिस ने एक सुनसान जगह पर एक सूटकेस के भीतर से महिला की लाश बरामद की है। महिला की लाश सड़ी हुई अवस्था में मिलने के कारण सभी लोग हैरान हैं। आइए जानते हैं इस हैरान कर देने वाली घटना के बारे मे सबकुछ।

रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया सूटकेस

दरअसल, महिला की लाश मिलने का ये पूरा मामला खंडाला के मंकीहिल पॉइंट के पास ठाकुरवाडी गांव से सामने आया है। इस घटना को लेकर अब तक मिली जानकारी के अनुसार, महिला की लाश को एक गुलाबी रंग के सूटकेस में डालकर पुणे मुंबई रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया था।

इलाके में फैल रही थी दुर्गंध

यह वारदात तब सामने आई जब इस इलाके में बड़ी दुर्गंध फैलने लगी। इसके बाद एक व्यक्ति ने इस बैग के करीब जाकर देखा तब वहीं से यह दुर्गंध फैल रही थी। तब उसने तुरंत ही इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को बताई। रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर दाखिल होकर जब इस सूटकेस को खोला तब उन्हें उसमें लाल रंग की टी शर्ट पहने हुए एक महिला की लाश दिखाई दी जो पूरी तरह से सड़ चुकी थी।

हत्या का मामला दर्ज किया गया

इस पूरी वारदात को लेकर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इसके साथ-साथ मृतक महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भी भेज दिया गया है। यह महिला कौन है? कहां से आई थी? और इस वारदात को किसने अंजाम दिया है? इसकी जांच भी पुलिस कर रही है। (रिपोर्ट: समीर शेख)

ये भी पढ़ें- यूपी: प्रॉपर्टी डीलर ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को भी दी दर्दनाक मौत, वजह चौंका देगी

नाबालिग पत्नी ने पति की कराई हत्या, वीडियो कॉल कर Boyfriend को बोली-काम हो गया जानू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।