1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. महाराष्ट्र: नासिक में 60 साल की महिला के साथ रेप, 22 साल के लड़के ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस भी हैरान

महाराष्ट्र: नासिक में 60 साल की महिला के साथ रेप, 22 साल के लड़के ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस भी हैरान

 Published : Jan 11, 2023 08:06 pm IST,  Updated : Jan 11, 2023 08:06 pm IST

महाराष्ट्र के नासिक में एक 60 साल की महिला के साथ 22 साल के लड़के ने कथित तौर पर रेप किया है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर पुलिस भी हैरान है।

Rape News- India TV Hindi
पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 60 साल की महिला से 22 साल के लड़के ने कथित तौर पर रेप किया है। पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर पुलिस भी हैरान है कि आखिर इतनी बुजुर्ग महिला के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बारे में कोई सोच भी कैसे सकता है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने बुधवार को बताया कि जिस महिला के साथ घटना हुई है, उसे लकवा भी लगा हुआ है। घटना मंगलवार सुबह नासिक शहर के उपनगर इलाके में हुई है। दरअसल पीड़ित महिला अपने घर में अकेली रहती है और पिछले सात साल से बिस्तर पर है। महिला का भाई पास में ही रहता है। 

मंगलवार रात एक युवक घर में घुस गया और पीड़िता के शोर मचाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर कथित तौर पर उसके साथ रेप किया। उसने जाने से पहले महिला की तस्वीरें भी खींची। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब उसका भाई सुबह चाय देने आया तो महिला ने उसे घटना के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।