1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. जन्मदिन पर केक लाने में हुई देरी, गुस्साए पति ने बेटे और पत्नी पर चाकू से किया हमला

जन्मदिन पर केक लाने में हुई देरी, गुस्साए पति ने बेटे और पत्नी पर चाकू से किया हमला

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 04, 2024 09:03 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 09:03 am IST

मुंबई के साकीनाका इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि जन्मदिन पर केक लाने में देरी होने से नाराज होकर शख्स ने चाकू से हमला किया था।

पति ने बेटे और पत्नी पर चाकू से किया हमला।- India TV Hindi
पति ने बेटे और पत्नी पर चाकू से किया हमला। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

मुंबई: शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने जन्मदिन पर केक देरी से लाने की वजह से नाराज होकर दोनों पर हमला किया। पूरा मामला साकीनाका इलाके का। बताया जा रहा है कि जन्मदिन पर केक लाने में हुई देरी से गुस्साए पति ने अपनी पत्नी और बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। 

एक जून को था जन्मदिन

साकीनाका पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान राजेंद्र शिंदे के रूप में हुई है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वह रविवार की घटना के बाद से फरार है। अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र शिंदे का जन्मदिन एक जून, शनिवार को था। लेकिन उनकी पत्नी अपने कार्यस्थल से देरी से निकलने के कारण उस दिन केक नहीं ला सकी थीं। वह अगले दिन दोपहर 12.15 बजे केक लाई थीं। उन्होंने बताया कि जन्मदिन का केक लाने में हुई देरी से नाराज राजेंद्र शिंदे ने अपनी पत्नी से बहस की और उसे गाली दी। 

बेटे को बचाने आई पत्नी पर हमला

आगे उन्होंने बताया कि जब दंपति के बेटे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो राजेंद्र शिंदे ने गुस्से में चाकू से उसकी पसलियों के नीचे और छाती पर वार कर दिया। अधिकारी ने बताया कि जब रंजना शिंदे ने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की तो राजेंद्र शिंदे ने अपनी पत्नी की कलाई पर चाकू घोंप दिया। उन्होंने बताया कि इस हमले में दोनो घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रंजना को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि उसके बेटे का घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज जारी है। (इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें-

कहानी Ravindra Singh Bhati की, जिनकी किस्मत में है बगावत, बाड़मेर से लड़ रहे लोकसभा चुनाव

मतगणना के दौरान दंगा और हिंसा करा सकती है सपा, भाजपा नेताओं ने EC को दिया ज्ञापन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।