1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. तलाकशुदा पत्नी के साथ किसी और को देखकर खो आगबबूला हुआ शख्स, पीट-पीटकर ली जान

तलाकशुदा पत्नी के साथ किसी और को देखकर खो आगबबूला हुआ शख्स, पीट-पीटकर ली जान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 08, 2021 08:20 pm IST,  Updated : Oct 08, 2021 08:20 pm IST

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पीलीबंगा के प्रेमपुरा निवासी 30 वर्षीय जगदीश का एक महिला के साथ कथित अवैध संबंध था।

Man Beaten To Death, Man Affair Death, Man Death Affair- India TV Hindi
राजस्थान में एक तलाकशुदा महिला के साथ कथित अवैध संबंध के चलते एक युवक की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक तलाकशुदा महिला के साथ कथित अवैध संबंध के चलते एक युवक की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक जगदीश का अपनी पत्नी से तलाक हो गया था, और गांव की ही एक तलाकशुदा युवती से उसके कथित नाजायज संबंध चल रहे थे। जगदीश के परिजनों को संदेह है कि इस युवती के ससुराल वालों ने ही हत्या को अंजाम दिया है। इस सबंध में आरोपी द्वारा व्यक्ति पर लाठियों से हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

‘महिला के साथ कथित अवैध संबंध था’

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पीलीबंगा के प्रेमपुरा निवासी 30 वर्षीय जगदीश का एक महिला के साथ कथित अवैध संबंध था। महिला का विवाह मुकेश के साथ हुआ था और बाद में दंपत्ति अलग-अलग हो गए थे। मुकेश गुरुवार को जब अपने बच्चों से मिलने के लिये महिला के पास गया तो वहां उसने जगदीश को पाया। जगदीश भी तलाकशुदा था। उसे वहां देख मुकेश को गुस्सा आ गया और उसने अपने दोस्तों को बुला लिया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने जगदीश को एक खेत में ले जाकर उस पर लाठियों से हमला कर दिया।

‘हमलावरों ने घटना का वीडियो बनाया’
पुलिस ने बताया कि कथित हमलावरों ने घटना का एक वीडियो बनाया। उन्होंने बताया कि जगदीश की बुरी तरह से पिटाई के बाद उन्होंने उसे मोटरसाइकिल पर सूरतगढ से पीलीबंगा तक छोडा। उन्होंने बताया कि बाद में युवक की घर में ही मौत हो गई। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों में शामिल मुकेश को गुरुवार की देर रात सूरतगढ़ से हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।