1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. यूपी में पत्नी से अवैध संबंध के चलते दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

यूपी में पत्नी से अवैध संबंध के चलते दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 23, 2023 07:13 pm IST,  Updated : Apr 23, 2023 07:13 pm IST

एक शख्स ने अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसके दोस्त का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।- India TV Hindi
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। Image Source : ANI

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के थाना नई मंडी क्षेत्र में एक शख्स को अवैध संबंध के कारण अपने 25 वर्षीय दोस्त की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अजय सैनी के रूप में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि राहुल के अपने दोस्त अजय की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते झगड़े होने शुरू हो गए। जिसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके शव को जट्ट मझेड़ा में एक सुनसान जगह पर फेंक दिया था। अधिकारी ने कहा कि 15 अप्रैल को पुलिस को नई मंडी थाना इलाके के गांव जट्ट मझेड़ा में एक शव मिलने के संबंध में पीसीआर कॉल मिली। पीसीआर कॉल मिलने के बाद एक टीम मौके पर भेजी गई। पुलिस टीम को एक पुरुष का शव मिला।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि बाद में मृतक की पहचान गांव भंडूरा निवासी राहुल (25) के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए टीम गठित की। टीम ने इलाके के कई लोगों से बात की। जांच के दौरान, अजय का नाम सामने आया, क्योंकि मृतक को युवक के साथ देखा गया था। पुलिस ने छापेमारी कर अजय (24) को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने कहा कि आरोपी अजय ने पूछताछ मे अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसके बार-बार समझाने के बाद भी राहुल नहीं मान रहा था, इसलिए उसकी हत्या की। एएसपी ने कहा, आरोपी अजय के खिलाफ नई मंडी थाने में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। और हत्या में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी को बरामद किया गया है। पुलिस ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:

25 साल पहले रेलवे स्टेशन से उठाकर जिस लड़की को पाला-पोसा, वही निकली मालकिन की कातिल, घटना CCTV में कैद

पिट रहे भाई को बचाने की कोशिश में चली गई बहन की जान, आरोपी गिरफ्तार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।