1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. कर्ज में डूबा था परिवार, घर में मिले 4 शव और एक सुसाइड नोट

कर्ज में डूबा था परिवार, घर में मिले 4 शव और एक सुसाइड नोट

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 07, 2021 06:43 pm IST,  Updated : Jan 07, 2021 06:43 pm IST

जयपुर में कथित तौर पर कर्ज में डूबे एक व्‍यक्ति ने पत्‍नी और दो बच्‍चों का गला रेत कर हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

कर्ज में डूबा था परिवार, घर में मिले 4 शव और एक सुसाइड नोट- India TV Hindi
कर्ज में डूबा था परिवार, घर में मिले 4 शव और एक सुसाइड नोट

जयपुर (राजस्थान): जयपुर में कथित तौर पर कर्ज में डूबे एक व्‍यक्ति ने पत्‍नी और दो बच्‍चों का गला रेत कर हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि परिवार कर्ज में डूबने के कारण मानसिक तनाव में था और सिलसिले में एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। 

थानाधिकारी अनिल जैमन ने बताया कि गिर्राज राणा का परिवार पिछले दो साल से जयपुर की बुनकर कॉलोनी में रह रहा था। उन्होंने बताया कि परिवार का मुखिया सब्जी बेचने का काम करता था और परिवार पर कर्जे का भार था। 

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गिर्राज राणा के अलावा उसकी पत्‍नी शिमला, पुत्र कालू और पुत्री अनुष्का के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया गिर्राज ने धारदार हथियार से पत्नी और बच्चों का गला रेत कर स्वयं पंखें से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने जब दरवाजा खटखटाया, तो कोई बाहर नहीं निकला। इसके बाद उन्होंने कमरे के अंदर झांका तब घटना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि साक्ष्य जुटाने के लिये फोरेंसिक विशेषज्ञों का दल घटना स्थल पर पहुंच गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।