1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. युवक ने प्रेमिका की हत्या कर शव जलाया, फिर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली

युवक ने प्रेमिका की हत्या कर शव जलाया, फिर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 12, 2020 11:22 pm IST,  Updated : Sep 12, 2020 11:22 pm IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक युवक ने अपनी प्रेमिका को मारकर खुद भी जान दे दी।

Man Kills Lover, Man Kills Girlfriend, Man Kills Woman, Man Kills Beloved, Man Kills Girlfriend Fate- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक युवक ने अपनी प्रेमिका को मारकर खुद भी जान दे दी। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक युवक ने अपनी प्रेमिका को मारकर खुद भी जान दे दी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, औंग थाना क्षेत्र में पड़ने वाले एक गांव के रहने वाले युवक ने एक युवती की हत्या कर उसके शव को जला दिया और बाद में खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। माना जा रहा है कि युवक ने युवती की हत्या को अंजाम देने के बाद पुलिस की कार्रवाई के डर से अपनी भी जान दे दी।

‘दोनों में थे प्रेम संबंध’

फतेहपुर के औंग थाना के प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मकुआ खेड़ा से महुआ खेड़ा गांव जाने वाले संपर्क मार्ग के किनारे खेत में 20 वर्षीय एक युवती का अधजला शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि युवती की पहचान मकुआ खेड़ा गांव के रामबाबू रैदास ने अपनी बेटी विद्या के रूप में की है। औंग के प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने युवती के पिता के हवाले से आगे बताया कि पड़ोसी युवक मोनू उर्फ धीरेंद्र रैदास (24) से उसके प्रेम संबंध थे और आधी रात तक लड़की घर में थी। लेकिन, सुबह उसका अधजला शव बरामद हुआ।

‘युवक ने की आत्महत्या’
वर्मा ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर मोनू के खिलाफ हत्या कर शव जलाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की ही जा रही थी कि तभी पता चला कि सुबह करीब 09:30 बजे एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। जब उस युवक की शिनाख्त की गई तो वह मोनू निकला। वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक ने प्रेमिका (युवती) की हत्या कर शव जलाने के बाद कानूनी कार्रवाई के डर से ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। युवक और युवती के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।