1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नहाते समय बना लिया नाबालिग लड़की का Video, फिर कई बार बलात्कार, यूपी का मामला

नहाते समय बना लिया नाबालिग लड़की का Video, फिर कई बार बलात्कार, यूपी का मामला

 Published : Nov 26, 2024 07:11 am IST,  Updated : Nov 26, 2024 07:14 am IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में शख्स ने नहाते समय नाबालिग लड़की का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने धमकी देकर कई बार नाबालिग से रेप की घटना को अंजाम दिया।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के आगरा में नाबालिग लड़की से कई बार बलात्कार की घटना प्रकाश में आई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने नाबालिग लड़की का नहाते हुए वीडियो बना लिया था। इसके बाद आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार लड़की से रेप किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं और पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

पड़ोस में रहने वाले ने बनाया MMS

मामले में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया है कि ये घटना आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की है। पड़ोस में रहने वाले सुमेर खान नाम के एक युवक ने चोरी-छिपे नाबालिग लड़की का नहाते समय वीडियो बना लिया और लड़की को बाद में अगवा कर लिया। फिर आरोपी ने लड़की के साथ बलात्कार किया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

दरअसल, बीते 18 नवंबर को नाबालिग लड़की अपने घर से मामा के घर जाने के लिए निकली थी लेकिन वहां नहीं पहुंची। इसके बाद उसकी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं लगा। 19 नवंबर को नाबालिग बदहवास हालत में घर पहुंची। उसने अपनी मां को बताया कि पड़ोसी सुमेर खान उसे तमंचे के बल अपने दोस्त के घर ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने चोरी-छिपे नहाते समय उसकी वीडियो बना ली थी। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके साथ कई बार बलात्कार कर चुका है।

बयान बदलवाने का दवाब

नाबालिग लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि केस दर्ज होने के बाद से उन पर दवाब डाला जा रहा है कि बेटी से बयान बदलवाया जाए। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं और पोक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- निर्माणाधीन घर में मिला युवक और छात्रा का शव, 2 दिन पहले प्रेमी के साथ भागी थी नाबालिग

बहन की हाथ में ठोक रहा था कील, मां ने रोका तो कलयुगी बेटे ने फावड़ा से काट डाला; बचाने आई दादी को भी नहीं बख्शा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।