1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 'मोटा' कहने से नाराज हुआ शख्स, पीछा किया... कार रोकी... और दो लोगों को मार दी गोली

'मोटा' कहने से नाराज हुआ शख्स, पीछा किया... कार रोकी... और दो लोगों को मार दी गोली

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 11, 2025 09:53 am IST,  Updated : May 11, 2025 09:53 am IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक शख्स ने दो लोगों को गोली मार दी। हैरानी की बात तो ये है कि दोनों ने शख्स को मोटा कहकर मजाक उड़ाया था, जिससे वह नाराज चल रहा था।

 'मोटा' कहने से नाराज शख्स ने दो लोगों को मारी गोली।- India TV Hindi
'मोटा' कहने से नाराज शख्स ने दो लोगों को मारी गोली। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने खुद को मोटा कहकर मजाक उड़ाए जाने पर दो लोगों को गोली मार दी। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल दोनों घायल अब खतरे से बाहर हैं। वहीं एक घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  

मोटा कहकर उड़ाया मजाक

दरअसल, बेलघाट थाना क्षेत्र का रहने वाला अर्जुन चौहान पांच दिन पहले अपने चाचा के साथ एक सामुदायिक भोज में शामिल होने तरकुलहा देवी मंदिर के पास गया था। इस दौरान वहां भोज में ही दो अन्य मेहमानों ने अनिल चौहान और शुभम चौहान ने अर्जुन चौहान के मोटेपन का मजाक उड़ा। उन्होंने अर्जुन को मोटू कहा। इस बात से अर्जुन चौहान काफी नाराज था। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) जितेंद्र कुमार ने बताया कि नाराज अर्जुन चौहान ने गुरुवार को अपने दोस्त आसिफ खान के साथ उन दोनों का पीछा किया, जिसने इसकी बेइज्जती की थी।

कार से उतारकर मारी गोली

कुछ दूर तक पीछा करने के बाद दोनों ने जगदीशपुर-कालेसर बाईपास पर तेनुआ टोल प्लाजा के पास उनकी कार को रोक लिया। इसके बाद अर्जुन और आसिफ ने दोनों युवकों की कॉलर पकड़ी और उन्हें कार से बाहर निकाल लिया। इसके बाद दोनों पर फायरिंग की। पुलिस की मानें तो राहगीरों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां ये उन्हें बाद में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ट्रांसफर कर दिया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। वहीं एक घायल शुभम के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

शिरडी के साईं बाबा मंदिर में अलर्ट, फूल माला और शॉल चढ़ाने पर भी लगा बैन; जानें क्यों लिया ये फैसला

अमृतसर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर, बोले- 'हम अभी रेड अलर्ट पर हैं'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।