1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. LIVE: मेघालय पुलिस के हवाले किए गए राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी, देर रात ले जाएगी शिलॉन्ग पुलिस

LIVE: मेघालय पुलिस के हवाले किए गए राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी, देर रात ले जाएगी शिलॉन्ग पुलिस

 Written By: Kajal Kumari @lallkajal
 Updated : Jun 11, 2025 06:53 am IST

मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैें। राजा की हत्या का आरोप उसकी पत्नी सोनम पर ही लगा है। सोनम के राज कुशवाहा से अफेयर की बात भी सामने आई है। आइए जानते हैं घटना से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स

पति की हत्या करवाई सोनम रघुवंशी ने- India TV Hindi
पति की हत्या करवाई सोनम रघुवंशी ने Image Source : FILE PHOTO

Raja Raghuvanshi Murder Case Live: इंदौर के राजा रघुवंशी की शादी सोनम से 11 मई को हुई थी और वे दोनों 20 मई को हनीमून के लिए शिलॉन्ग रवाना हुए थे। 24 मई के बाद से ही दोनों के फोन बंद हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने जब जांच की तो एक खाई में राजा रघुवंशी की लाश बरामद की गई थी। इस केस में बड़ा अपडेट तब सामने आया जब राजा की पत्नी सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर किया। राजा रघुवंशी की हत्या का इल्जाम पत्नी सोनम पर लगा है। आइए जानते हैं कि इस मामले में और क्या अपडेट निकलकर सामने आए हैं।

जानें हर एक अपडेट......

LIVE: 'राज के लिए राजा की हत्या', 17 दिन तक कहां थी सोनम, कैसे रची पति के मर्डर की साजिश?

Auto Refresh
Refresh
  • 11:10 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    पुलिस को सोनम की ट्रांजिट रिमांड मिली

    मेघालय पुलिस को सोनम को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली। सोनम को मेघालय पुलिस मेघालय ले जायेगी और वहाँ सोनम से पूछताछ होगी। 

  • 8:37 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    सोनम को गाज़ीपुर ज़िला अदालत में लाया गया

    मेघालय पुलिस सोनम को गाज़ीपुर ज़िला अदालत में ट्रांजिट रिमांड के लिए लेकर आई है ।

     

  • 7:52 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने किया गया पेश

    राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपियों की मजिस्ट्रेट के सामने पेशी हुई है। उन्हें मजिस्ट्रेट शशांक सिंह के रेसिडेंसी स्थित बंगले पर पेश किया गया है। राज कुशवाहा, आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद को किया गया पेश। 

  • 6:34 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    सोनम को लेने पहुंची मेघालय पुलिस

    राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी उसकी पत्नी सोनम को ले जाने के लिए मेघालय पुलिस यूपी के गाजीपुर पहुंच गई है।

  • 4:46 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    राजे के पीठ पर हमला किया गया

    राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि राज रघुवंशी की पीठ पर हमला किया गया जिसके कारण राज के शरीर पर गहरे घाव थे।

  • 4:32 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    वह दोषी है तो उसको फांसी दे दी जाए- सोनम का भाई

    सोनम के भाई ने कहा कि जब से यह घटना हुई थी तब से मैं शिलांग में उसको ढूंढ रहा था और मेरी कल उससे बात हुई उसके बाद में शिलांग से चलकर यहां उससे मिलने आया हूं। अगर वह दोषी है तो उसको फांसी दे दी जाए पर मुझे पहले उससे मिलने दिया जाए।

     

  • 3:53 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    राजा रघुवंशी के शरीर पर दो घाव मिले

    मेघालय पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, राजा रघुवंशी के शरीर पर दो घाव मिले है। पहला घाव राजा रघुवंशी के सिर पर आगे से किया गया था और दूसरा घाव पीछे से किया गया था।

  • 3:52 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    सोनम की ट्रांजिट रिमांड लेगी पुलिस

    रघुवंशी दंपत्ति मामले पर मेघालय के एसआईटी प्रमुख और एसपी (सिटी), ईस्ट खासी हिल्स, हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने कहा, "... चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें संबंधित अदालतों में पेश किया जाएगा। हम उन्हें शिलांग लाने के लिए उनकी ट्रांजिट रिमांड लेंगे। हमारी टीम गाजीपुर पहुंचने वाली है और सोनम को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर उसकी ट्रांजिट रिमांड लेगी..."

     

  • 3:38 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    पाँचवां आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने इस केस के 5वें के आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश के सागर जिले से उसकी गिरफ्तारी हुई है।

     

  • 3:10 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    हत्या का मकसद क्या था, हो रही जांच

    मेघालय पुलिस ने बताया कि राजा के सिर पर धारदार हथियार से वार के दो निशान थे। जांच के मुताबिक हत्याकांड को दूसरे आरोपियों ने अंजाम दिया, लेकिन हत्या की साजिश रचने में सोनम की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। आखिर सोनम भी इतने दिनों तक अंडरग्राउंड थी। अभी यह कहना मुश्किल है कि हत्या का मकसद क्या था, लेकिन अगर हम सभी तथ्यों को जोड़ते हैं तो पता चलता है कि राज कुशवाहा और सोनम की इसमें मिलीभगत रही होगी। 

     

  • 3:07 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    ढाबे के मालिक ने क्या बताया

    ढाबे के मालिक ने बताया, सोनम बहुत घबराई हुई थी और ढाबे में कुछ लोग थे, जिनसे उनसे मोबाइल मांगा किसी ने दिया नहीं। लगता है कि कुछ लोग उसे पहचान गए थे लेकिन हम नहीं पहचान सके। हमारे भाई ने फोन दिया, आधे घंटे तक सोनम ने घर पर बात की औप घरवालों के कहने पर हमने पुलिस बुलाई, फिर पुलिस सोनम को ले गई ।

  • 2:53 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    आरोपियों को ले जाएगी मेघालय पुलिस

    इंदौर के जिला अस्पताल में हुआ राजा रघुवंशी मामले के तीनों आरोपियों का मेडिकल, मेडिकल कराने के बाद पुलिस ले जाएगी इंदौर, इंदौर कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने पर मेघालय ले जाएगी मेघालय पुलिस।

  • 2:37 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सोनम के पिता ने कहा, हां, राज को जानता हूं

    जब मीडिया ने सोनम और राज के रिश्ते पर सोनम के पिता से सवाल किए, तो उसके पिता देवी सिंह ने कहा, हां, मैं राज को जानता हूं। वह मेरे पास काम करता है लेकिन वह वही राज कुशवाहा है, यह मैं नहीं कह सकता। वह तो पहले भी था, आज भी है।

  • 2:33 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    वन स्टॉप सेंटर में सोनम को रखा गया है

    ग़ाज़ीपुर का वन स्टॉप सेंटर में सोनम को रखा गया है जहां मेघालय पुलिस का इंतज़ार किया जा रहा है। पुलिस आकर सोनम की ट्रांजिट रिमांड लेगी और उसे मेघालय लेकर जायेगी।

  • 2:28 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सोनम ने दबाव में आकर आत्मसमर्पण किया

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने सोनम को नंदगंज के एक ढाबे पर परेशान और बुखार से पीड़ित पाया, जबकि मेघालय पुलिस ने दावा किया कि उसने पुलिस स्टेशन में "स्वेच्छा से आत्मसमर्पण" किया। मेघालय के पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) डाल्टन पी मारक ने बताया कि उसने "दबाव में आकर आत्मसमर्पण किया।" मेघालय पुलिस ने कहा कि तीन अन्य लोगों में से दो इंदौर के और एक उत्तर प्रदेश के लालीपुर का है। सोनम के परिवार ने उसका समर्थन किया और इस बात से साफ इनकार किया कि वह अपने पति की हत्या कर सकती है।

  • 1:48 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक का बयान

    शिलांग: राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी मामले पर पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने कहा, "कल रात जब राज कुशवाहा और अन्य पकड़े गए, तो अचानक वह सामने आ गई। यह अपने आप में सब कुछ कहता है।"

  • 1:46 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    मृतक राजा के परिजनों का फूटा गुस्सा

    मृतक राजा के परिजनों का फूटा गुस्सा, बेवफा सोनम क जलाया पोस्टर...पोस्टर फाड़कर लगाई आग, जिस घर में बहू बनकर सोनम ने किया था प्रवेश इस दरवाजे पर जलाया पोस्टर

  • 1:42 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    कहां किसके साथ रही सोनम, गाजीपुर कैसे पहुंची

    पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सोनम अब तक कहां थी, उसने खाना-पानी कहां से खरीदा। वह कहां रही, किसके साथ रही। उसने जो पैसे खर्च किए वो कहां से आए, पेमेंट कैश में की गई या कुछ ऑनलाइन भी पे किया था।

  • 1:32 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    चौथा आरोपी आनंद कुर्मी सागर से गिरफ्तार

    इंदौर से राजा सिंह कुशवाहा और विशाल सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया है। ललितपुर से आकाश राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। आनंद कुर्मी को सागर से गिरफ्तार किया गया है।

  • 1:30 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    राजा की हत्या के बाद कहां थी सोनम, हो रही जांच

    राजा की मां ने खुलासा किया है कि सोनम ने ही हनीमून का प्लान बनाया था और उसी ने टिकट बुक कराया था। सबसे बड़ी बात ये है कि सोनम ने जाने का टिकट तो बुक करवाया था, लेकिन वापसी का टिकट बुक नहीं करवाया था। आखिर सोनम 17 दिनों तक कहां रही, इसकी जांच की जा रही है। 

  • 1:24 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सोनम ने ही दी थी पति के हत्या की सुपारी

    गाजीपुर से गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पुष्टि की है कि सोनम रघुवंशी ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर हत्यारों को पति राजा की हत्या की सुपारी दी थी। राज कुशवाहा ही राजा रघुवंशी की हत्याकांड का मास्टरमाइंड है।

  • 1:20 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    जानिए कौन है राज कुशवाहा?

    राज कुशवाहा एक प्लाईवुड की दुकान में काम करता था जो सोनम के पिता की थी। सोनम दुकान में आती जाती रहती थी और आने-जाने के दौरान ही सोनम की मुलाकात राज से हुई थी और दोनों की दोस्ती हो गई थी जो धीरे धीरे प्यार में बदल गई थी। किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी और सोनम की शादी राजा से हो गई।  

  • 1:17 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सोनम राजा को हनीमून के लिए मेघालय ले गई

    सोनम ने पति की हत्या का प्लान बनाया और प्लान के मुताबिक वही राजा को हनीमून मेघालय ले गई थी। प्लान के तहत शिलांग में राज कुशवाहा और उसके तीन दोस्त उनसे मिले, जो सोनम का इंतजार कर रहे थे। गाइड ने भी इस बात की पुष्टि की थी और बताया था कि शिलांग में राजा और सोनम अकेले नहीं थे बल्कि उनके साथ तीन लोग थे और सभी हिंदी में बात कर रहे थे। सोनम के प्लान के मुताबिक सबने मिलकर राजा को मौत के घाट उतारा और उसका शव गहरी खाई में फेंक दिया।

  • 1:13 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    राजा के साथ हनीमून, राज के साथ सोनम ने रची साजिश

    सोनम के घर वालों ने उसकी शादी 11 मई को इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के साथ कर दी थी। दोनों हनीमून पर भी गए लेकिन अपने प्यार को पाने के लिए शादी के महज 6 दिन बाद ही राज कुशवाहा के लिए सोनम ने राजा को रास्ते से हटाने का फैसला किया और हत्या की साजिश रच दी। 

  • 1:10 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    राज के लिए राजा का मर्डर कराया सोनम ने?

    इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में आज बड़ा खुलासा हुआ। शादी के बाद पत्नी संग हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की मौत हत्या थी और पत्नी सोनम ने ही पति के मौत की साजिश रची थी। पति की हत्या होने के बाद से वह लापता हो गई थी। अब गाजीपुर से गिरफ्तारी के बाद सोनम ने कबूला है कि यह सबकुछ उसने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के लिए किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।