1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मुंबई: होटल में सांसद मोहन डेलकर का शव मिला, पुलिस बोली- 'आत्महत्या की, अभी वजह नहीं पता'

मुंबई: होटल में सांसद मोहन डेलकर का शव मिला, पुलिस बोली- 'आत्महत्या की, अभी वजह नहीं पता'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2021 03:38 pm IST,  Updated : Feb 22, 2021 04:53 pm IST

मुंबई के एक होटल में दादरा नगर हवेली से सांसद मोहन डेलकर का शव मिला है। जिस होटल में उनका शव मिला है, वह मरीन ड्राइव इलाके में स्थित है।

मुंबई में सांसद मोहन डेलकर का शव मिला, पुलिस को आत्महत्या की आशंका- India TV Hindi
मुंबई में सांसद मोहन डेलकर का शव मिला, पुलिस को आत्महत्या की आशंका Image Source : SOCIAL MEDIA

मुंबई: मुंबई के एक होटल में दादरा नगर हवेली से सांसद मोहन डेलकर का शव मिला है। जिस होटल में उनका शव मिला है, वह मरीन ड्राइव इलाके में स्थित है। पुलिस की ओर से आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। एडिशनल सीपी के मुताबिक, सांसद मोहन डेलकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, वजह स्पष्ट नहीं है।

फिलहाल, पुलिस मौके पर ही है और पंचनामा तैयार कर रही है। मोहन भाई डेलकर मौजूदा वक्त में दादरा नगर हवेली के सांसद थे। उनका मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित एक पॉश होटल में शव मिलने से हड़कंप मच गया, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को समझने की कोशिश की।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहन डेलकर रविवार को ही दादरा नगर हवेली से मुंबई पहुंचे थे। वह अकेले ही यहां आए थे। अब उनकी आत्महत्या की जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है। खबर लिखे जाने से थोड़ी देर पहले ही उनके परिवार के सदस्य भी मुंबई जाने के लिए रवाना हो गए हैं, यहां पोस्टमार्टम के बाद उन्हें शव सौंप दिया जाएगा।

गौरतलब है कि मोहन डेलकर 1989 से 2019 तक 7 बार सांसद रहे हैं। वह पहली बार 1989 में कांग्रेस से सांसद चुने गए, फिर 1991 और 1996 में भी कांग्रेस के टिकट पर ही सांसद बने लेकिन 1998 में वह भाजपा के टिकट पर सांसद बने। फिर, 1999 में निर्दलीय और बाद में एक बार फिर 2004 में भारतीय नवशक्ति पार्टी से सांसद बने और अब 2019 में निर्दलीय सांसद चुने गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।