1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. झारखंड में सास ने बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

झारखंड में सास ने बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 13, 2021 05:06 pm IST,  Updated : Sep 13, 2021 05:06 pm IST

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में 22 वर्षीय एक महिला की उसकी सास ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

झारखंड में सास ने बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार- India TV Hindi
झारखंड में सास ने बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में 22 वर्षीय एक महिला की उसकी सास ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता भवानी लायेक का रविवार को एक छोटे से घरेलू मुद्दे पर अपनी सास गीता लायेक के साथ विवाद हो गया। विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और गुस्से में आकर उसकी सास ने कुल्हाड़ी उठाई और भवानी को मारा। 

उन्होंने बताया कि भवानी को पास के एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (चंदिल) संजय सिंह ने बताया कि झावरी गांव की गीता लायेक को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। घटना के वक्त पीड़िता का पति दीनबंधु लायेक काम पर गया हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।