1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. कानपुर: 13 साल की बेटी से दुष्कर्म कर रहा था मां का प्रेमी, एक साल बाद पता चला, जानें फिर क्या हुआ

कानपुर: 13 साल की बेटी से दुष्कर्म कर रहा था मां का प्रेमी, एक साल बाद पता चला, जानें फिर क्या हुआ

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 27, 2025 10:43 pm IST,  Updated : Nov 27, 2025 10:56 pm IST

कानपुर में मां के लिव-इन पार्टनर ने ऐसा धोखा दिया है जिसकी उसे माफी नहीं मिल सकती। युवक प्रेमिका की 13 साल की बेटी से पिछले एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। इसका पता चलते ही महिला थाने पहुंची। जानें फिर क्या हुआ?

कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- India TV Hindi
कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Image Source : REPORTER

यूपी: कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने अपने प्रेमी पर अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ एक साल से लगातार दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पीड़िता का मेडिकल कराया गया। इसके बाद पुलिस ने जालौन के रहने वाले आरोपी अजीत के खिलाफ सम्बंधित आरोपों के आधार पर  POCSO एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और  महज 24 घण्टे के भीतर उसे धर दबोचा है । 

मूल रूप से दिल्ली की है पीड़िता और उसकी मां

जानकारी के अनुसार महिला मूल रूप से दिल्ली के पश्चिमी नजफगढ़ के पियाऊ धांसा मार्ग, गोपाल नगर की रहने वाली है। 15 साल पहले उसकी शादी विकास नाम के युवक से हुई थी। दंपति का एक बेटा और एक बेटी है। पीड़िता ने बताया कि लगभग 8 साल पहले उसका पति बेटी को छोड़कर बेटे को लेकर चला गया। इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर कानपुर आ गई और जाजमऊ के जखई बाबा मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रहने लगी।

भेलपुरी का ठेला लगाने वाले अजीत से हुई थी मुलाकात

महिला मजदूरी करके गुजारा करने लगी, कुछ दिनों बाद उसकी मुलाकात भेलपुरी का ठेला लगाने वाले अजीत नाम के युवक से हुई। कुछ समय बातचीत के बाद दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हुआ और दोनों लिव-इन में रहने लगे। जब महिला दिन में मजदूरी के लिए जाती थी, तब अजीत उसकी 13 साल की बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था और उसे जान से मारने की धमकी देता था। 

एक साल तक चला सिलसिला

अपने साथ हो रहे इस घिनौने कृत्य के बारे में जब लड़की ने अपनी मां को बताया तो मां के पैरों तले ज़मीन खिसक सी गयी, बच्ची ने उसे बताया कि अजीत ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिसके डर के कारण वह चुप रही। आखिरकार उसने हिम्मत करके मां को सारी बात बताई। महिला तुरंत थाने पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी ।

24 घण्टे के भीतर आरोपी हुआ गिरफ्तार

जाजमऊ थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी अजीत के खिलाफ दुष्कर्म और POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामला गंभीर होने की वजह से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई थीं। सर्विलांस, ऑपरेशन त्रिनेत्र से मिली मदद के बाद करीब 100 से अधिक कैमरे खंगाले गए जिसके बाद पुलिस टीम ने महज 24 घन्टे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

(रिपोर्ट: अनुराग श्रीवास्तव कानपुर)


ये भी पढ़ें:

लखनऊ: स्मार्ट सिटी के जीएम की हार्ट अटैक से मौत, ऑफिस में अचानक पड़ा दिल का दौरा
यूपी में शमशान घाट पर पुतले का अंतिम संस्कार देख लोगों के उड़े होश, पहुंची पुलिस तो भागने लगे आरोपी; हुआ ये खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।