1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बॉयफ्रेंड से शादी नहीं हुई तो साइको किलर बन गई लड़की, गांव में 18 कांड किए, बच्ची का सिर काटकर छज्जे पर रखा

बॉयफ्रेंड से शादी नहीं हुई तो साइको किलर बन गई लड़की, गांव में 18 कांड किए, बच्ची का सिर काटकर छज्जे पर रखा

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 29, 2026 10:00 pm IST,  Updated : Mar 29, 2026 10:00 pm IST

आरोपी लड़की के साथ उसके प्रेमी के दादा ने गाली-गलौज और मारपीट की थी। इससे नाराज होकर उसने प्रेमी के दादा पर पेट्रोल डालकर उन्हें जला दिया था। गांव के लोगों ने इसे हादसा समझकर कोई शिकायत नहीं की थी।

Motihari murder- India TV Hindi
मृतक बच्ची Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के मोतीहारी में एक लड़की को उसका प्रेमी नहीं मिला तो वह साइको किलर बन गई। आरोपी महिला ने गांव में कुल 18 कांड किए। इनमें पेट्रोल डालकर बुजुर्ग को जलाना और बच्चे का सिर काटकर छज्जे पर रखने जैसे अपराध शामिल हैं। पुलिस ने गंभीरता से जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला शातिर तरीके से कांड करती थी और हर बार उसे हादसे का रूप दे देती थी। इस तरह वह लंबे समय तक बचती रही, लेकिन पूछताछ में उसके भाई ने ही उसकी पोल खोल दी।

सनकी प्रेमिका अपने प्रेमी को पाने के लिए लगातार 18 घटनाओं को अंजाम देती रही। हर एक घटना में हादसा का रूप देकर ग्रामीण पुलिस से बचती रही। उसने फ्लिपकार्ट से चाकू मंगा 5 वर्षीय बच्ची की हत्या की। इस मामले में पुलिस अनुसंधान के दौरान पकड़ी गई।

22 मार्च को मिला था शव

मामला पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र का है। यहां 20 मार्च को आरोपी महिला आंधी तूफान और हल्की वर्षा के दौरान एक 5 वर्षीय नाबालिक बच्ची को ग्रामीणों की नजर से बचाते हुए अपने घर लाई। इसके बाद नाबालिग बच्ची का ऑडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें बच्ची अपनी बड़ी मां की शिकायत कर रही थी। इसके बाद ऑडियो वायरल कर दिया और बच्ची की हत्या कर दी। परिजनों ने चिरैया थाना में 21 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद 22 मार्च को थाना क्षेत्र के हीरापट्टी गांव के करीब सरेह में बकला के खेत में लापता 5 वर्षीय नाबालिक बच्ची का शव मिला।

वायरल ऑडियो से हुआ खुलासा

ग्रामीणों ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। पुलिस के द्वारा नाबालिक 5 बर्षीय बच्ची अंशिका कुमारी हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि मृतक बच्ची का ऑडियो वायरल है। पुलिस ने वायरल ऑडियो की जांच की तो पता चला कि जिस मोबाईल से ऑडियो वायरल किया गया था उसमें दूसरे मोबाइल से इंटरनेट डाटा लिया गया था पुलिस ने मोबाइल धारक से पूछताछ की तो कई रहस्य का खुलासा हुआ फिर भी पुलिस के लिए अंशिका हत्याकांड चैलेंज बना रहा। जब्त मोबाईल में जिस सिम का प्रयोग किया गया था वह किसी का खोया मोबाइल का सीम था।

शिल्पी ने पूछताछ में उगले राज

जिस मोबाइल से ऑडियो वायरल किया गया था। वह शिल्पी नाम की युवती के पास मिला। शिप्ली ने भी अपने भाई के फोन से इंटरनेट लेकर ऑडियो वायरल किया था। जब पुलिस ने शिल्पी से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। शिल्पी ने 18 घटनाओं के बारे में बताया। शिल्पी कुमारी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी मिलते ही प्रेमी के दादा ने प्रेमिका के साथ गाली-गलौज के साथ मारपीट की। प्रेमिका क्षुब्ध होकर प्रेमी के दादा पर सोते समय पेट्रोल छिड़कर आग लगाकर हत्या कर दी। इसके साथ ही लगातार 18 घटनाओं को अंजाम दिया।

बच्ची की बड़ी मां को फंसाने की साजिश रची

प्रेमी को पाने की ललक में प्रेमिका ने 18 घटनाओं को अंजाम दिया और ग्रामीणों की नजर के साथ पुलिस से भी बचती रही। हर घटनाओं को ग्रामीण एवं पुलिस हादसा मात्रा समझ चुप बैठ जाते थे। इस बार नाबालिक बच्ची की बड़ी मां अब प्रेमी को मैसेंजर के जरिए प्रेमिका की शिकायत करने की जानकारी प्रेमिका को लगी। वह बच्ची की मां और बड़ी मां के बीच में मनमुटाव की स्थिति का फायदा उठाते हुए नाबालिग बच्ची की हत्या कर बड़ी मां को फंसाने की चाल चल रही थी। उसने पड़ोस के दूसरे व्यक्ति से फ्लिपकार्ट से चाकू मंगवा 5 वर्षीय नाबालिक बच्ची को चाकू से गर्दन काट हत्या कर शव को घर से कुछ ही दूरी पर ठिकाने लगा दिया। हालांकि, बाद में पकड़ी गई।

पुलिस ने दी जानकारी

शिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर कुमार ने बताया कि 5 वर्षीय नाबालिग बच्ची के हत्याकांड में वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करते हुए खुलासा कर दिया गया है। हत्या पड़ोस की ही एक 20 वर्षीय प्रेमिका अपने प्रेमी के पाने के लिए की है। कांड का अनुसंधान के क्रम में घटना स्थल से एक चाकू और दूसरा चाकू प्रेमिका शिल्पी कुमारी के घर के किचेन से बरामद किया गया है। प्रेमिका ने लड़की को अपने झांसे में ले चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी और शव को बाल्टी में रख छज्जे पर छुपा दी। प्रेमिका को पता चला कि बच्ची के परिजनों ने चिरैया थाने में लापता होने का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद प्रेमिका ने गांव के पास बाकला दाल के खेत में शव को फेंक दिया। इसके बाद हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस ने दो चाकू, जूट का बोरा, एक कीपैड मोबाइल, घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहने गए खून लगे कपड़े बरामद कर लिए हैं। वहीं, प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

(मोतीहारी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

11 घंटे की कड़ी मेहनत ने बनाया टॉपर, टायर की दुकान चलाते हैं पिता, इमाम की बेटी सेकेंड टॉपर

कांग्रेस विधायक ने JDU के मंत्री से की मुलाकात, पार्टी में दरार की अटकलें तेज, राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से थे गायब

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।