1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. MP Crime News: कुल्हाड़ी से बाप ने अपने ही बेटे का काटा हाथ, बाइक की चाबी देने से किया था इनकार

MP Crime News: कुल्हाड़ी से बाप ने अपने ही बेटे का काटा हाथ, बाइक की चाबी देने से किया था इनकार

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Aug 05, 2022 09:11 pm IST,  Updated : Aug 05, 2022 09:15 pm IST

MP Crime News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक पिता ने झगड़े के दौरान कुल्हाड़ी से बेटे के हाथ को धड़ से अगल कर दिया। इसके बाद वह बेटे के कटे हुए हाथ को लेकर खुद थाने पहुंच गया।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PIXABAY

Highlights

  • घटना मध्य प्रदेश में दमोह जिले की है
  • बेटे के कटे हाथ को लेकर बाप पहुंचा थाने
  • ज्यादा खून बह जाने से हुई पीड़ित की मौत

MP Crime News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बाइक की चाबी को लेकर एक झगड़े का मामला सामने आया है। इस झगड़े में पिता ने कथित तौर पर अपने पुत्र का हाथ कुल्हाड़ी से काट दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) शिव कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को मोती पटेल (51) और उसके बड़े बेटे राम किशन ने कहीं जाने के लिए अपने छोटे बेटे संतोष से मोटरसाइकिल की चाबी मांगी। संतोष ने चाबी देने से इनकार कर दिया जिसके बाद उनमें आपस में झगड़ा शुरु हो गया। 

बेटे का कटा हाथ लेकर पहुंचा पुलिस स्टेशन

ASP सिंह ने कहा, ‘‘संतोष द्वारा चाबी देने से इनकार करने पर मोती और राम किशन ने उस पर हमला कर दिया। मोती ने संतोष का बायां हाथ लकड़ी के एक चबूतरे पर रख कर उसे कुल्हाड़ी से काट दिया। इसके बाद मोती कुल्हाड़ी और अपने बेटे का कटा हाथ लेकर जेरठ पुलिस चौकी पहुंच गया।’’ अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम पथरिया इलाके के बोबई गांव पहुंची और घायल संतोष को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। 

बेहतर इलाज के लिए किया था जबलपुर रेफर

ASP शिव कुमार सिंह ने बताया कि संतोष को जिला अस्पताल ट्रांसफर कर दिया गया था। वहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया। ASP ने बताया कि जबलपुर जाने के दौरान ज्यादा खून बह जाने के कारण रास्ते में संतोष की मौत हो गई। पुलिस ने मोती और राम किशन को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।